
वैंकुवर में खालिस्तानियों के साथ ISI की सीक्रेट मीटिंग, क्या कनाडा को भारत के खिलाफ नया लॉन्चपैड बना रहा है पाकिस्तान
AajTak
खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू खुलेआम कह रहा है कि कनाडा की धरती सिर्फ खालिस्तानियों के लिए हैं, खालिस्तानी कनाडा के साथ हर समय खड़े हैं. वे यहां के संविधान को मानते हैं. हिंदुओं का देश भारत है.
कनाडा में सिर उठाते खालिस्तानियों और दबाव में आते पीएम जस्टिन ट्रूडो के हालात का सबसे ज़्यादा फायदा पाकिस्तान उठा रहा है. ऐसे में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) कनाडा में घुसकर भारत के खिलाफ साज़िश रच रही है और खालिस्तानियों से गठजोड़ कर रही है. 25 सितंबर को भारतीय दूतावास और कॉन्सुलेट पर प्रदर्शन का बंदोबस्त भी आईएसआई कर रही है. भारत ने कनाडा को आगाह किया है कि बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाए पहले उन्हें इन आतंकी साज़िशों को देखना चाहिए.
खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू खुलेआम कह रहा है कि कनाडा की धरती सिर्फ खालिस्तानियों के लिए हैं, खालिस्तानी कनाडा के साथ हर समय खड़े हैं. वे यहां के संविधान को मानते हैं. हिंदुओं का देश भारत है. वो ये भी कहता है कि कनाडा में रह रहे हिंदुओं को अपना धर्म बदलना होगा. इतना सब होने पर भी पन्नू पर एक्शन तो दूर, कनाडाई पीएम ट्रूडो की ज़ुबान से इस बारे में कोई शब्द नहीं निकलते. सवाल ये है कि ट्रूडो खामोश क्यों है?
कनाडा के कई पत्रकार बताते हैं कि ट्रूडो सरकार को समर्थन करने वाले कई सिख नेता खालिस्तान के समर्थक हैं. और इसलिए ट्रूडो की राजनीतिक मजबूरी भी है कि उन्होंने खालिस्तानियों की तरफ से आंखें फेरी हुई हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 5-6 दिन पहले ISI के कनाडा में मौजूद एजेंट्स ने कनाडा में खालिस्तानी ग्रुप के लोगों के साथ वैंकुवर में एक सीक्रेट मीटिंग की है. इस मीटिंग में SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत खालिस्तानी संगठनों के दूसरे चीफ मौजूद थे.
कनाडा में आईएसआई प्लान-K के तहत खालिस्तान गतिविधियों को तेज करने के लिए फंडिंग कर रही है. जानकारी के मुताबिक इस वक्त कनाडा में 20 से ज्यादा खालिस्तानी और गैंगस्टर छुपे हुये हैं. जिनको लेकर NIA और देश की दूसरी एजेंसियों ने कई बार कनाडा को MLATs यानी...MUTUAL LEGAL ASSISTANCE TREATIES भेजा पर कनाडा की जांच एजेंसीय ने कोई जवाब नहीं दिया, और ना ही जांच में सहयोग किया.
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बिना सोचे समझे, निज्जर की हत्या पर भारत की खुफिया एजेंसी रॉ पर उंगली उठा दी लेकिन पन्नू पर उनकी ज़ुबान नहीं खुल रही है. ट्रूडो किस कदर खालिस्तान के दबाव में है, उसका एक और सबूत आपके सामने पेश करते हैं.
जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली कनाडाई सरकार ने आतंकवाद पर अपनी 2018 की रिपोर्ट से सिख चरमपंथ का एक संदर्भ हटा दिया. कनाडा में एंटी टेरर असेसमेंट सेंटर ने 2018 में 'खालिस्तानी' समूहों को कनाडा के लिए बड़े खतरों में से एक बताया था. ट्रूडो पर इतना दबाव पड़ा कि जब 2019 में कनाडाई सरकार की रिपोर्ट आई, तो उसमें से सिख चरमपंथ पर लिखा गया पैरा ही हटा दिया गया.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







