वे Star kids जो फिल्मी दुनिया का नहीं हैं हिस्सा, फिर भी सोशल मीडिया पर हिट
AajTak
अक्सर कोई न कोई स्टार किड बॉलीवुड में लॉन्च होता रहता है, लेकिन कई ऐसे भी हैं जो केवल सोशल मीडिया सेंसेशन ही बनकर रहना पसंद करते हैं.
बॉलीवुड में काफी समय से स्टार किड्स का दबदबा रहा है और पिछले कुछ सालों में तो इन स्टार किड्स की लंबी-चौड़ी फौज देखने को मिली है. अक्सर कोई न कोई स्टार किड बॉलीवुड में लॉन्च होता रहता है, लेकिन कई ऐसे भी हैं जो केवल सोशल मीडिया सेंसेशन ही बनकर रहना पसंद करते हैं. फिल्मों में तो ये आए नहीं हैं और इन्होंने इंडस्ट्री से दूरी भी बनाई हुई है. इनकी पॉपुलैरिटी केवल भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबली देखी गई है. इन स्टार किड्स के सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. करियर में यह कुछ और करना चाहते हैं और एक्टिंग से खुद को कोसो दूर रखना पसंद करते हैं.
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. इनकी फिटनेस देखकर हर कोई इंस्पीरेशन लेता नजर आता है. अपने भाई टाइगर के नक्शेकदम पर यह नहीं चलना चाहती हैं. इनके एक मिलियन फॉलोअर्स हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












