
'वे कुत्ते बिल्ली खा रहे हैं...’, ट्रंप के बयान का बना पैरोडी सांग, Reels वायरल
AajTak
ट्रंप ने प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि अमेरिका में रह रहे विदेशी लोग पड़ोसियों का कुत्ता-बिल्ली भी खा जाते हैं. इस बयान ने न केवल बहस के दौरान माहौल को गर्म कर दिया.
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं. कभी इजरायल को लेकर दिये गया बयान सोशल मीडिया पर डिबेट का हिस्सा बन जाता है.कभी अमेरिका की विदेश नीति की आलोचना करते नजर आते हैं. इस बार उनके निशाने पर हैं अमेरिका में रहने वाले अप्रवासी.
दरअसल, प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि अमेरिका में रह रहे विदेशी लोग पड़ोसियों का कुत्ता-बिल्ली भी खा जाते हैं. इस बयान ने न केवल बहस के दौरान माहौल को गरम कर दिया.
इस अजीबोगरीब बयान ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी. इंटरनेट पर लोगों ने ट्रंप के बयान को मीम्स और हंसी-मजाक का भी विषय बना. लेकिन साउथ अफ्रीकन म्यूजिक सेंसेशन डेविड स्कॉट ने इस बयान को अलग ही तरह से पेश किया. उन्होंने इस गाने पर एक मजेदार पैरोडी गाना बना डाला.
देखें वीडियो...
बता दें, डेविड स्कॉट को 'द किफनेस' के नाम से जाना जाता है. वे अक्सर अमेरिका में ट्रेंडिंग इश्यू को उठाते हैं और उसे म्यूजिक के जरिये दुनिया के सामने लाते हैं. अक्सर ट्रेंडिंग विषयों पर मजेदार नजरिए होते हैं. अमेरिका के सोशल मीडिया के दुनिया में वो काफी ट्रेंड करते हैं.
गाने की शुरुआत ट्रम्प के उस बयान के एडिटेड वर्जन से होती है, जिसमें वो कहते हैं 'वे कुत्तों को खा रहे हैं, वे बिल्लियों को खा रहे हैं, वे वहां रहने वाले लोगों के पालतू जानवरों को खा रहे हैं.' इसके बाद डेविड स्कॉट इलेक्ट्रिक की बोर्ड बजाते हुए गाना शुरू करते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










