
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, पंजाब-हरियाणा में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली का मौसम
AajTak
मौसम विभाग ने पहाड़ों पर दो दिन बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है. वहीं, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होने के आसार हैं. आइए जानते हैं दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम और देश के किन हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है.
पश्चिमी विक्षोभ दो दिन उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. पहाड़ों में ठंड बढ़ने वाली है. 4 और 5 नवंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में आज और कल बर्फबारी हो सकती है जिसके चलते तापमान और नीचे गिर सकता है.
पंजाब और हरियाणा में बारिश मौसम विभाग ने बताया कि आज और कल पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे इन इलाकों में प्रदूषण के स्तर में कमी आ सकती है. दिल्ली-NCR में मंगलवार, 4 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज AQI खराब या बहुत खराब स्थिति में दर्ज किया गया है.
दिल्ली का AQI
आईटीओ: ए़क्यूआई 347 — बहुत खराबकर्तव्य पथ: ए़क्यूआई 278 — खराबअक्षरधाम: ए़क्यूआई 392 — बहुत खराबआनंद विहार: ए़क्यूआई 392 — बहुत खराबलोधी रोड/तिलक मार्ग: ए़क्यूआई 153 — मध्यमएम्स: ए़क्यूआई 297 — खराब
प्रदूषण को कम करने के लिए लोधी रोड के आसपास एनडीएमसी (New Delhi Municipal Council) वाहन की मदद से पानी का छिड़काव किया जा रहा है. दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं नजर आ रही है.
दिल्ली का मौसम

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







