
वेलकम या टॉर्चर: इंदौर में BJP नेता के साथ स्वागत के नाम पर ये क्या कर बैठा समर्थक?
AajTak
एमपी में चुनाव हैं तो इस चुनावी बेला में कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंदौर से आया है जहां वार्ड नंबर 5 विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया का कुछ ऐसा स्वागत हुआ है जिसकी कल्पना शायद ही उन्होंने कभी की हो.
एमपी में चुनावी बिगुल बज चुका है. 17 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को इस बात का फैसला हो जाएगा कि कांग्रेस और भाजपा में से सत्ता की कमान किसके पास आएगी. नामांकन पत्र भरा जा चुका है, इसलिए प्रत्याशियों ने भी जनता से मिलना जुलना शुरू कर दिया है. इस चुनावी मौसम में नेताओं को अपने बीच पाकर जनता भी काफी खुश है. जगह जगह स्वागत सत्कार हो रहा है और ऐसा बहुत कुछ देखने को मिल रहा है जो हैरान करने वाला है. इसी क्रम में एक वीडियो इंदौर से वायरल हुआ है. यहां वार्ड नंबर 5 विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया का जमकर स्वागत किया गया.
कार्यकर्ता कितने खुश थे? इसका अंदाजा वायरल वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है जिसमें उन्हें मालाओं से जकड़ दिया गया. वीडियो में साफ़ दिख रहा था कि कार्यकर्यताओं के इस 'अपनेपन' ने महेंद्र हार्डिया तक को अचरज में डाल दिया था.
इंदौर में भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया को फूलों की माला से किया स्वागत. pic.twitter.com/0AlXTUAMmo
वायरल वीडियो में महेंद्र हार्डिया को एक कुर्सी पर बैठाया गया है और इंदौर का ही एक व्यक्ति, जो अपने को गोल्ड मैन बताता है. उनका स्वागत करते हुए देखा जा सकता है.गोल्ड मैन बिना रुके उन्हें एक के बाद एक माला पहनाता है.
वीडियो देखें तो एक क्षण वो भी आता है जहां महेंद्र हार्डिया के ऊपर इतनी मालाएं डाल दी जाती हैं जिससे उन्हें बैठने तक में परेशानी होती दिख रही है. चूंकि वीडियो इंटरनेट पर वायरल है इसलिए इसपर एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










