
वेटर पर आया सिंगल महिला का दिल, कर दिया प्रपोज!
AajTak
इस महिला ने वैलेंटाइन डे पर अपनी प्रेम कहानी दुनिया को बताई. उसने कहा है कि उसे वेटर से प्यार हो गया था. वह एक रेस्त्रां में गई थी. दोनों कुछ समय साथ भी रहे. फिर वह कुछ दिन बाद दोबारा रेस्त्रां आई और इस बार वेटर को प्रपोज कर दिया.
ये कहानी एक ऐसी महिला की है, जो रेस्त्रां में खाने के लिए गई थी लेकिन वेटर को दिल दे बैठी. बस यहीं से इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हो गई. ये कहानी इतनी लंबी चली कि आज दोनों पति-पत्नी हैं.
ट्रेसी बारबीरो और उनके पति एंटोनियो की मुलाकात एक रेस्त्रां में हुई थी. दोनों जब मिले तो इन्हें एक दूसरे की भाषा तक नहीं आती थी. हालांकि भाषा की दीवार भी इनके प्यार को नहीं रोक सकी. इंग्लैंड की रहने वाली ट्रेसी उस वक्त स्पेन में थीं, जब उन्हें एंटोनियो मिले. वह कहती हैं, 'वो मुश्किल से अंग्रेजी बोल पा रहे थे और मुझे स्पैनिश नहीं आती थी, लेकिन हम फिर भी जुड़ गए.' डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेसी ने बताया कि कहानी की शुरुआत तब हुई, जब वह एक रेस्त्रां में गई थीं. वहां उन्हें वेटर से कुछ लगाव महसूस हुआ, दोनों ने एक हफ्ता साथ बिताया, लेकिन वहां से जाते वक्त ट्रेसी को दुख हुआ. वेटर को अलविदा कहने के बाद उनका दिल टूट गया, उन्हें लगा कि वह उसे कभी दोबारा नहीं देख पाएंगी, लेकिन वह नहीं चाहती थीं कि ऐसा हो.
ट्रेसी ने बड़ा रिस्क लिया और कुछ दिन बाद दोबारा उसी रेस्त्रां में आईं और वेटर से अपने दिल की बात बोल दी. ट्रेसी का कहना है, 'जब मैं रेस्त्रां में आई, तो वह मेरी तरफ दौड़ते हुए आए और मुझे गले से लगा लिया. हमने एक और हफ्ता साथ में बिताया.'
ब्रिटेन आए गए थे एंटोनियो
वह कहती हैं, 'जब मैं ब्रिटेन लौटी, तो भी हम कॉन्टैक्ट में रहे और उन्होंने वहां आने का प्लान बनाया. वह 2 नवंबर, 2001 में आए थे और फिर कभी नहीं गए.' दोनों ने इसके तीन साल बाद ही शादी कर ली. तभी से वह एक दूसरे के साथ हैं. ट्रेसी कहती हैं, 'इससे पता चलता है कि चांस लेना कभी-कभी काम कर जाता है.' ट्रेसी ने अपनी लव स्टोरी वैलेंटाइन डे के दिन दुनिया को बताई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










