
वेंडर्स को भुगतान नहीं किया, दिखाए फर्जी खर्च... शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी केस में EOW को मिले नए सबूत
AajTak
बेस्ट डील टीवी में निवेश से जुड़े फ्रॉड केस मे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा ने फंड डायवर्जन के नए सबूत मिलने का दावा किया है.
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े 60 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड केस में नए खुलासे हुए हैं. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को जांच में नए सबूत मिले हैं, जिनके मुताबिक शिल्पा और उनके पति की कंपनी ने वेंडर्स को भुगतान नहीं किया और फर्जी खर्च दिखाए.
EOW का दावा है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ फंड डायवर्जन के ठोस सबूत मिले हैं. ईओडब्ल्यू अब थर्ड पार्टी फोरेंसिक ऑडिट कराने की तैयारी में है, जिससे पैसे का इस्तेमाल कहां किया गया? इसकी सटीक जानकारी हासिल की जा सके. शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ 2015 में एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था.
इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कर रही है. ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक अब तक की जांच और दर्ज किए गए बयानों से फंड डायवर्जन के संकेत मिल रहे हैं. कारोबारी दीपक कोठारी की NBFC से लिए गए लोन की रकम बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए अन्य संबद्ध कंपनियों में ट्रांसफर की गई. यह फंड सतयुग गोल्ड, विआन इंडस्ट्रीज, एसेंशियल बल्क कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड और स्टेटमेंट मीडिया जैसी कंपनियों में ट्रांसफर किए जाने की संभावना है.
आरोप है कि इन फंड डायवर्जन को विदेश यात्राएं, प्रसारण शुल्क, वेयरहाउसिंग और ऑफिस खर्च के रूप में दिखाया गया. ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का दावा है कि जांच में यह भी सामने आया है कि बेस्ट डील टीवी से जुड़े कई वेंडर्स को भुगतान नहीं किया गया, जिनमें एक कूरियर कंपनी के साथ ही मीडिया सॉल्यूशन फर्म भी शामिल है. वहीं, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी ने दावा किया था कि सभी देनदारियां पूरी कर दी गई हैं. ईओडब्ल्यू अब इन कंपनियों के कर्मचारियों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है.
यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी के 4 कर्मचारियों को EOW का समन, 60 करोड़ की धोखाधड़ी के केस में होगी पूछताछ
गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने इस मामले में राज कुंद्रा से पांच घंटे तक पूछताछ की थी. राज कुंद्रा ने पूछताछ के दौरान जानकारी दी थी कि यह रकम लोन के रूप में ली गई थी, लेकिन बाद में इसे इक्विटी में बदल दिया गया. कुंद्रा ने दावा किया कि 20 करोड़ रुपये ब्रॉडकास्टिंग फीस, सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट और प्रमोशन पर खर्च किए गए थे. उन्होंने जांच एजेंसी को यह भी जानकारी दी थी कि बिपाशा बसु और नेहा धूपिया जैसी अभिनेत्रियों को विज्ञापन के लिए भुगतान किया गया. राज कुंद्रा ने इसके समर्थन में फोटो भी एजेंसी को सौंपे थे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








