
वीकेंड कर्फ्यू: दिल्ली में क्या खुला-क्या बंद, किसे मिलेगी छूट? आपसे जुड़े 15 सवालों के जवाब
AajTak
दिल्ली में आज से वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत हो रही है. वीकेंड कर्फ्यू में किसको क्या इजाजत है, कौन बाहर निकल सकता है और क्या-क्या किया जा सकता है, अगर ऐसे सवाल आपके मन में हैं तो उसका हर जवाब आप यहां जान सकते हैं.
देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त कोरोना वायरस की ताजा लहर से जूझ रही है. हालात ये हो गई है कि मौजूदा वक्त में दिल्ली ही देश में कोरोना का एपिसेंटर बनती नज़र आ रही है. बीते दिन करीब 17 हजार कोरोना केस दर्ज किए गए. इस बीच दिल्ली में आज से वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत हो रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन इसका ऐलान किया था. वीकेंड कर्फ्यू में किसको क्या इजाजत है, कौन बाहर निकल सकता है और क्या-क्या किया जा सकता है, अगर ऐसे सवाल आपके मन में हैं तो उसका हर जवाब आप यहां जान सकते हैं.1. वीकेंड कर्फ्यू कब से कब तक लगाया गया है? दिल्ली में शुक्रवार रात को 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा. इस दौरान लोगों के बेवजह घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी.2. वीकेंड कर्फ्यू के दौरान क्या-क्या बंद रहेगा? दिल्ली में सभी शॉपिंग मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरनेटमेंट पार्क वीकेंड कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे. 3. क्या सिनेमा हॉल भी बंद रहेंगे? वीकेंड कर्फ्यू में सिनेमा हॉल को छूट दी गई है. कोई भी थियेटर, मल्टीप्लेक्स या सिनेमा हॉल अपनी कैपेसिटी के 30 फीसदी के हिसाब से खुला रहेगा. आपको इसके लिए वैलिड टिकट दिखाना होगा. 4. क्या वीकली मार्केट को भी बंद किया गया है? दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू को देखते हुए वीकली मार्केट पर अहम फैसला लिया गया है. अब दिल्ली में जोन के हिसाब से एक दिन में एक मार्केट खुलेगी. स्थानीय अधिकारियों द्वारा लोगों को जानकारी दी जाएगी कि कब कौन-सी मार्केट खुलेगी. इन्हें किसी बड़े पार्क में भी लगाया जा सकता है. 5. क्या रेस्तरां में बैठकर खाना खा सकते हैं? दिल्ली में अभी बाहर जाकर खाना खाने की मनाही है. यानी आप रेस्तरां, होटल, पब, में जाकर कुछ खा-पी नहीं सकते हैं. हालांकि, होम डिलीवरी या टेक-अवे की इजाजत दी गई है. यानी आप कुछ मंगाना चाहें तो मंगवा सकते हैं. 6. वीकेंड कर्फ्यू के दौरान किस-किसको बाहर जाने की छूट है? अगर आप केंद्र सरकार या दिल्ली सरकार के कर्मचारी हैं, स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, पुलिसकर्मी हैं, होमगार्ड् हैं, सिविल डिफेंस या फायर सर्विस में काम करते हैं, जिला अधिकारी दफ्तर में काम करते हैं. तो आपको वीकेंड कर्फ्यू के दौरान काम पर जाने की छूट है. इनके अलावा बिजली, पानी, सफाई, पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को भी काम पर जाने की छूट है. कोर्ट के जजों, वकीलों को भी काम की छूट है. लेकिन हर किसी को एक वैलिड आईडी कार्ड दिखाना होगा. 7. वीकेंड कर्फ्यू के दौरान क्या अस्पताल जा सकते हैं? अगर आप किसी अस्पताल में काम करते हैं, तो आपको बाहर जाने की छूट है. उसके लिए आईडी कार्ड दिखाना होगा. किसी मरीज या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना है, तो ले जा सकते हैं. अगर आप वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं, तो अपना रजिस्ट्रेशन दिखाकर अस्पताल जा सकते हैं.
मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







