
विश्वास नगर में केजरीवाल Vs बीजेपी Vs कांग्रेस: जनता की नब्ज क्या कहती है?
AajTak
विश्वास नगर में चुनावी माहौल गरम है. कभी कांग्रेस का गढ़ रहा यह क्षेत्र अब आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर का गवाह बन रहा है. स्थानीय लोगों ने बिजली-पानी की मुफ्त सुविधाओं पर संतोष जताया, लेकिन टूटी सड़कों और गंदे पार्कों की शिकायत भी की. कुछ लोगों ने केजरीवाल सरकार की तारीफ की, तो कुछ ने एमसीडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. चुनाव में किसकी जीत होगी, यह तो वक्त ही बताएगा.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











