
वियतनाम में India-UK Corona Variant के हायब्रिड वायरस का कहर, हवा में तेजी से फैल रहा
Zee News
वियतनाम (Vietnam) के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लॉन्ग ने कहा, 'वियतनाम में भारत और UK में पाए जाने वाले दो मौजूदा वेरिएंट को मिला कर एक नया COVID-19 हायब्रिड वेरिएंट पाया गया है.'
हनोई (वियतनाम): एक तरफ देश में कोरोना (Coronavirus) के मामले कम होने के संकेत मिलते देख राहत की उम्मीद का जा रही है इसी बीच चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है. वियतनाम में एक नए कोरोना वायरस वेरिएंट (Corona Variant) का पता चला है. ये वेरिएंट भारतीय और यूके COVID-19 वेरिएंट (Indian-UK Covid 19 Variant) का एक संयोजन है, जो हवा में बेहद तेजी से फैलता है. बता दें, पिछले वर्ष कोरोना (Coronavirus) को सफलतापूर्वक कंट्रोल करने के बाद, वियतनाम अप्रैल के अंत से कोरोना के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है. कुल 6,856 मामले हैं, अब तक 47 मौतें हो चुकी हैं. वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लॉन्ग ने इसकी वजह बताते हुए कहा, 'वियतनाम में भारत और UK में पाए जाने वाले दो मौजूदा वेरिएंट को मिला कर एक नया COVID-19 हायब्रिड वेरिएंट पाया गया है.' उन्होंने एक सरकारी बैठक में कहा, 'नया एक भारतीय वेरिएं है जो Mutations के साथ मूल रूप से UK वेरिएंट से संबंधित है. ये वेरएंट बहुत खतरनाक है, जिसकी एक रिकॉर्डिंग रॉयटर्स द्वारा प्राप्त की गई थी.'
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



