
'विमल पान मसाला के ऐड, अंग्रेजी में ट्वीट' अजय देवगन हुए ट्रोल!
AajTak
अजय देवगन (Ajay Devgn) और किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) के बीच सोशल मीडिया पर भाषा को लेकर छिड़ी बहस के बीच ट्विटर पर 'विमल' ट्रेंड कर रहा है.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन और साउथ फिल्मों के स्टार किच्चा सुदीप के बीच सोशल मीडिया पर हिन्दी भाषा को लेकर बहस छिड़ गई. दोनों तरफ से अपने-अपने तर्क दिए गए. लेकिन इन सबके बीच ट्विटर पर विमल पान मसाला (Vimal Pan Masala) भी ट्रेंड करने लगा. भाषा विवाद के बीच यूजर्स तंबाकू उत्पाद वाली कंपनी के एड को लेकर अजय देवगन की आलोचना करने लगे.
दरअसल, बीते दिन साउथ इंडस्ट्री के हिट विलेन किच्चा सुदीप के एक इंटरव्यू का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने हिंदी भाषा के लिए कहा कि वह हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है. किच्चा के इस बयान पर अजय देवगन ने रिएक्ट करते हुए कहा कि अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी.
अजय के इस बयान के बाद किच्चा ने जवाब देते हुए कहा कि जिस कॉन्टेक्स्ट में उन्होंने बात कही थी, उस बात को बहुत अलग तरीके से लिया गया. मेरी बात को कहने का मतलब किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का या फिर किसी विवाद को बढ़ाने का नहीं था.
Hello @ajaydevgn sir.. the context to why i said tat line is entirely different to the way I guess it has reached you. Probably wil emphasis on why the statement was made when I see you in person. It wasn't to hurt,Provoke or to start any debate. Why would I sir 😁 https://t.co/w1jIugFid6
ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'विमल'
हालांकि, बात यहीं खत्म नहीं हुई. अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच 'ट्विटर वार' लंबा चला, जहां दोनों ने अपनी-अपनी बातें रखीं. सोशल मीडिया पर #AjayDevgn और #KicchaSudeep के साथ #Hindi ट्रेंड करने लगा. लेकिन इस बीच एक और नाम ट्रेंड में आ गया और वो नाम था विमल.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










