
'विभव ने किसके इशारे पर मारपीट की, मैं किसी को क्लीनचिट नहीं दे रही...', बदसलूकी केस पर बोलीं स्वाति मालीवाल
AajTak
स्वाति मालीवाल ने कहा, 'विभव ने मुझे 7-8 थप्पड़ पूरी जोर से मारे. जब मैंने उन्हें पुश करने की कोशिश की तो उन्होंने मेरा पैर पकड़ लिया और मुझे नीचे घसीट दिया, उसमें मेरा सिर सेंटर टेबल से टकराया. मैं नीचे गिरी और फिर उन्होंने मुझे लातों से मारना शुरू किया. मैं बहुत जोर-जोर से चीख-चीखकर हेल्प मांग रही थी लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया.'
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने 13 मई को अपने साथ हुई मारपीट के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं 13 मई को सुबह 9 बजे के करीब अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थी. मुझे वहां स्टाफ ने ड्रॉइंग रूम में बिठाया और बताया कि अरविंद जी घर पर हैं और वह मुझसे मिलने आ रहे हैं. उतने में विभव कुमार जो उनके पीएस थे, वो वहां पर धनधनाते हुए आते हैं. मैंने उनसे बोला भी कि क्या हुआ, अरविंद जी आ रहे हैं, क्या हो गया. इतने में ही उन्होंने हाथ छोड़ दिया.'
ANI से बात करते हुए स्वाति ने बताया, 'उन्होंने (विभव ने) मुझे 7-8 थप्पड़ पूरी जोर से मारे. जब मैंने उन्हें पुश करने की कोशिश की तो उन्होंने मेरा पैर पकड़ लिया और मुझे नीचे घसीट दिया, उसमें मेरा सिर सेंटर टेबल से टकराया. मैं नीचे गिरी और फिर उन्होंने मुझे लातों से मारना शुरू किया. मैं बहुत जोर-जोर से चीख-चीखकर हेल्प मांग रही थी लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया.'
उनके पूछा गया कि यह कैसे हो सकता है कि सीएम के घर में पिटाई हो रही हो और कोई कमरे से बाहर ही न निकले? स्वाति ने कहा, 'वही तो अजीब बात है. मैं बहुत जोर-जोर से चीख रही थी, चिल्ला रही थी लेकिन सच यही है कि कोई मदद के लिए बाहर नहीं आया.'
स्वाति से पूछा गया, आप कह रही हैं कि किसी के कहने पर यानी विभव में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह खुद पीटे? उन्होंने कहा, 'विभव ने अकेले मारा, क्या किसी के कहने पर मारा, ये सभी चीजें जांच के दायरे में आती हैं. मैं दिल्ली पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रही हूं. हां लेकिन मैं किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही क्योंकि फैक्ट यह है कि मैं ड्रॉइंग रूम में थी, अरविंद जी घर पर थे और मुझे बहुत बुरी तरह से पीटा गया. मैं चीख रही थी, चिल्ला रही थी पर कोई नहीं आया.'
स्वाति मालीवाल ने कहा, 'मैंने ये नहीं सोचा कि मेरा क्या होगा, मेरे करियर का क्या होगा, मेरे साथ ये लोग क्या करेंगे. मैंने सिर्फ ये सोचा कि जो चीज मैंने सभी महिलाओं से कही है कि आप हमेशा सच के साथ खड़े रहो, आप सच्ची कंप्लेंट करो, आपके साथ कुछ गलत हुआ है तो आप जरूर लड़ो तो आज मैं खुद कैसे नहीं लड़ सकती.'

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










