
'विपक्ष को जेल में डालना और लोकतंत्र खत्म करना मकसद', PM-CM को हटाने वाले बिल पर बोले AAP सांसद संजय सिंह
AajTak
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के ‘क्रिमिनल नेता बिल’ पर हमला बोला है. AAP सांसद संजय सिंह ने इसे असंवैधानिक बताते हुए कहा कि इसका मकसद भ्रष्टाचार से लड़ना नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं को जेल में डालना है. AAP ने स्पष्ट किया कि वह इस बिल की जांच के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का हिस्सा नहीं बनेगी.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए 'क्रिमिनल नेता बिल' पर तीखा हमला बोला है. AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये विधेयक असंवैधानिक है और इसका असली मकसद भ्रष्टाचार से लड़ना नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं को जेल में डालना और गैर-भाजपा सरकारों को गिराना है.
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार एक असंवैधानिक विधेयक ला रही है. इस विधेयक का उद्देश्य विपक्षी नेताओं को जेल में डालना और विपक्षी दलों की सरकारों को गिराना है. इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार से निपटना नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाना है, जिससे देश में लोकतंत्र की नींव कमजोर हो रही है. साथ ही कहा कि ये बिल खरीद फरोख्त करने के मकसद से लाया जा रहा है.
AAP नेता ने कहा कि इस बिल का वास्तविक उद्देश्य भ्रष्टाचार को खत्म करना नहीं है, क्योंकि भाजपा 'भ्रष्टाचार और भ्रष्ट लोगों से प्रेम करती है' और इस कानून का इस्तेमाल राजनीतिक बदला लेने के लिए करना चाहती है. साथ ही कहा कि इस विधेयक की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित की जा रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में आम आदमी पार्टी शामिल नहीं होगी.
अमित शाह ने दिया था ये तर्क बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस विधेयक का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर इसके विरोध का आरोप लगाया. उन्होंने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर उन्होंने जेल में रहते हुए ही इस्तीफा दे दिया होता, तो इस बिल को लाने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ती. अरविंद केजरीवाल को 2024 में कथित दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने पद छोड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद भाजपा ने उन पर जेल से सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए तीखी आलोचना की थी.
विपक्षी दल आए बिल के विरोध में वहीं, तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने भी इस बिल की आलोचना की और इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया. चेन्नई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य सरकारों की शक्तियां छीनने की कोशिश कर रही है और कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस विधेयक को कभी कानून नहीं बनने देंगे.सरकार ने संसद में ये बिल पेश किए
केंद्र ने तीन बिल संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार (संशोधन) विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025 इस सप्ताह की शुरुआत में संसद में पेश किए थे. अमित शाह ने इन बिलों को भ्रष्टाचार-विरोधी कदम बताया और विस्तृत जांच के लिए इन्हें संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजने के लिए लोकसभा में एक प्रस्ताव पेश किया. जेपीसी में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य शामिल होंगे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








