
'विपक्षी दल मोदी की मौत की प्रतीक्षा कर रहे', मेघालय की रैली में बरसे PM
AajTak
मेघालय की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर बड़ा आरोप लगा दिया है. उनकी तरफ से कहा गया है कि कई विपक्षी दल मोदी की मौत की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि विपक्ष हताशा में आकर बयानबाजी कर रहा है, लेकिन जनता ने बीजेपी को जिताने का मन बना लिया है.
मेघालय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना ताबड़तोड़ प्रचारी जारी रखा है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तुरा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. उनकी तरफ से कांग्रेस पर निशाना तो साधा ही गया, साथ में कई विपक्षी दलों पर भी आरोपों की बौछार की. उन्होंने यहां तक कह दिया कि विपक्षी दल मोदी की मौत की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उनकी तरफ से कई दूसरे मुद्दों पर भी बात की गई, जोर देकर कहा गया कि मेघालय की जनता बीजेपी को सरकार में लाने वाली है.
पीएम मोदी ने तुरा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग हताशा में बयानबाजी कर रहे हैं. विपक्षी दल मोदी की मौत की प्रतीक्षा कर रहे हैं. ये लोग कह रहे हैं कि कब्र खुदेगी, लेकिन जनता जवाब दे रही है कि कमल खिलेगा. मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- घोटालों और करप्शन से मुक्ति. मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- गरीबों को पक्का घर, बिजली और पानी देने वाली सरकार. मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- यहां की महिलाओं, बहनों और बेटियों की दिक्कत कम करने वाली सरकार. मेघालय में बीजेपी सरकार यानी- कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली सरकार.
पीएम ने यहां तक कहा कि भाजपा हमेशा से जनजातीय विकास के लिए समर्पित रही है. कांग्रेस की सरकारें आदिवासियों के लिए जितना बजट रखती थीं, उससे 5 गुना अधिक बजट हमने दिया है. उन्होंने जनता को संदेश दिया कि बीजेपी जाति-धर्म से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम करती है. ऐसी योजनाएं बनाती है जिससे सभी को फायदा पहुंचता है. विपक्ष को बड़ा संदेश देते हुए पीएम ने ये भी कहा कि बीजेपी के लिए सब का साथ, सब का विकास ही असली सेकुलरिज्म है. जानकारी के लिए बता दें कि मेघालय में 27 मार्च को वोटिंग होने वाली है और दो मार्च को नतीजे आएंगे. अभी इस समय वहां पर कांग्रेस की सरकार है, लेकिन इस बार बीजेपी कड़ी टक्कर देने का काम कर रही है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







