
विनोद तावड़े बने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव, भारती घोष और शहजाद पूनावाला बने राष्ट्रीय प्रवक्ता
ABP News
BJP General Secretary: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को महासचिव नियुक्त किया है. ऋतुराज सिन्हा, आशा लकड़ा राष्ट्रीय सचिव बनाए गए.
BJP Appointment: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को महासचिव नियुक्त किया है. साथ ही बिहार के ऋतुराज सिन्हा और झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव जबकि पश्चिम बंगाल की भारती घोष और कांग्रेस के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन नियुक्तियों की रविवार को घोषणा की गई.
विनोद तावड़े बने बीजेपी महासचिव

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












