
विधायकों के बाद उद्धव का साथ छोड़ने की तैयारी में शिवसेना के सांसद, 18 में से 14 शिंदे के संपर्क में
AajTak
शिवसेना के कुल 18 सांसदों में से 14 सांसद बागी हुए एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं. अगर ऐसा हुआ तो एकनाथ शिंदे का शिवसेना पार्टी और उसके चुनाव चिन्ह पर दावा और मजबूत हो जाएगा.
महाराष्ट्र में छिड़ी सियासी जंग अब दूर तक जाती दिख रही है. महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से नाता तोड़ने की मांग को लेकर विधायकों की बगावत से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार पहले ही मुश्किलों का सामना कर रही है. अब शिवसेना पर उद्धव का कंट्रोल भी फिसलता नजर आ रहा है.
शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे की सुई अब सत्ता के बाद पार्टी की ओर घूमती नजर आ रही है. सत्ता को लेकर शुरू संघर्ष अब पार्टी पर कंट्रोल तक आता नजर आ रहा है. खबर है कि शिवसेना के कुल 18 में से 14 सांसद बागी गुट के संपर्क में हैं.
जानकारी के मुताबिक शिवसेना के 18 में से 14 सांसद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी गुट ने पहले ही 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. अब अगर पार्टी के 18 में से 14 सांसद भी शिंदे गुट के साथ हो लेते हैं तो उद्धव ठाकरे के लिए शिवसेना पर कंट्रोल बनाए रख पाना मुश्किल हो जाएगा.
अगर ऐसा हुआ तो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी गुट का शिवसेना के झंडे और चुनाव चिह्न पर दावा और मजबूत हो जाएगा. उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री की कुर्सी तो संकट में है ही, बाला साहेब की बनाई शिवसेना पर कंट्रोल भी उनके हाथ से निकल जाएगा.
पार्टी के चुनाव चिह्न और झंडे पर दावा कर सकते हैं बागी
बागी विधायकों का गुट महाराष्ट्र में सत्ता का संघर्ष खत्म होने के बाद शिवसेना के चुनाव चिह्न और झंडे पर दावा कर सकता है. जानकार बताते हैं कि दलबदल निरोधी कानून के तहत किसी भी तरह की कार्रवाई से बचने के लिए बागी गुट को शिवसेना के कम से कम 37 विधायकों का समर्थन साबित करना होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










