
विधायकों के बाद अब JDU सांसदों से मुलाकात कर रहे नीतीश कुमार, क्या हैं सियासी मायने?
AajTak
बिहार में मानसून की एंट्री और बारिश के बीच सियासत का माहौल गरमा गया है. बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के विधायकों और विधान पार्षदों से वन टू वन मुलाकात की थी, इसके बाद आज सांसदों से मुलाकात की है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधायकों के बाद अब जेडीयू सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं. नीतीश ने आज सीएम आवास पर जेडीयू सांसदों से वन टू वन मीटिंग की. नीतीश कुमार संगठन, लोकसभा क्षेत्र और चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. आज जेडीयू सांसद दुलाल चंद गोस्वामी, सुनील कुमार, चन्द्रेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, अनिल हेगड़े उनसे मिलने पहुंचे.
बता दें कि इससे पहले बीते दिनों सीएम आवास में जेडीयू के एमएलए और एमएलसी को एक-एक कर बुलाया गया. यहां नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात का सिलसिला चला. इसके बाद आज नीतीश से मिलने सीएम आवास पर जेडीयू सांसद पहुंचे. बिहार में नीतीश की इस बैठक को लेकर मायने निकाले जाने लगे हैं. जानकार कोई बड़ा खेल होने की संभावना तलाश रहे हैं.
2024 के चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं नीतीश
बता दें कि जदयू नेता नीतीश कुमार 2024 के चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं. उन्होंने 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक बुलाई थी. नीतीश कुमार एक बार फिर एक्टिव हुए और अब अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाकात कर रहे हैं, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बीते दिनों नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को अलग-अलग समय पर मुलाकात के लिए बुलाया था, उनसे क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली थी.
बीते दिनों सीएम आवास पर पहुंचे थे विधायक
मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलने के बाद विधायकों ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश ने उनके विधानसभा क्षेत्र को लेकर जानकारी ली है. विधायकों के क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की, साथ ही कुछ विधायकों ने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री ने उन्हें एकजुट रहने के लिए कहा है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







