
विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस रही AAP, सिसोदिया ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पदयात्रा का ऐलान
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मनीष सिसौदिया ने रविवार को अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. इसमें AAP के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय और राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता समेत वरिष्ठ आप नेताओं ने शिरकत की.
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आगामी 14 अगस्त से दिल्ली में पदयात्रा शुरू की शुरुआत करेंगे. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शुक्रवार को 17 महीने बाद जेल से रिहा हो गए थे. पदयात्रा के दौरान सिसोदिया दिल्ली के लोगों से मुलाकात करेंगे.
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी AAP
जानकारी के मुताबिक, मनीष सिसोदिया कल यानी सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे. वहीं मंगलवार को वह दिल्ली के सभी आम आदमी पार्टी के पार्षदों के साथ मीटिंग करेंगे. इन दोनों बैठकों में आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी.
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मनीष सिसौदिया ने रविवार को अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. इसमें AAP के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय और राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता समेत वरिष्ठ आप नेताओं ने शिरकत की.
26 फरवरी 2023 को हुए थे गिरफ्तार
सिसोदिया ने पिछले साल 28 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले उनके पास शिक्षा, वित्त, आबकारी, स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सहित 18 विभागों का प्रभार था. इसके अलावा वह केजरीवाल के उपमुख्यमंत्री भी थे. आबकारी नीति (2021-22) बनाने और उसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में सीबीआई द्वारा 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किए जाने से पहले, सिसोदिया आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार में केजरीवाल के बाद सबसे प्रमुख नेता थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










