
विदेश सचिव ने तालिबान मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों और क्रिकेट समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
AajTak
विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने बुधवार को दुबई में अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री से बातचीत की. विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने बुधवार को दुबई में अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी अमीर खान मुत्ताकी से बातचीत की. इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है. दोनों देशों ने मानवीय सहायता, चाबहार बंदरगाह के जरिए व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ अफगानिस्तान में स्वास्थ्य और शरणार्थी पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.
मिस्री ने अफगान लोगों को मानवीय और विकास सहायता प्रदान करना जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई. अफगान के मंत्री ने अफगानिस्तान को अपना समर्थन जारी रखने के लिए भारत को धन्यवाद दिया.
मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने वर्तमान में विकास कार्य की जरूरत पर जोर देने का फैसला किया. भारत अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता समेत व्यापार और वाणिज्यिक एक्टिविटी का समर्थन के लिए चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर पर सहमति जताई. साथ ही दोनों देशों ने क्रिकेट के सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की है, जिसे अफगानिस्तान की युवा पीढ़ी काफी महत्व देती है.
अफगानिस्तान को भेजी शिपमेंट
मंत्रालय ने अफगानिस्तान को भारत की मानवीय सहायता का उल्लेख किया और कहा कि भारत ने पड़ोसी देश को कई शिपमेंट भेजे हैं, जिसमें 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं, 300 टन दवा, 27 टन भूकंप राहत सहायता, 40,000 लीटर कीटनाशक, 100 मिलियन पोलियो खुराक शामिल हैं. कोविड वैक्सीन की 1.5 मिलियन डोज, नशा मुक्ति कार्यक्रम के लिए स्वच्छता किट की 11,000 यूनिट, सर्दियों के कपड़ों की 500 यूनिट और 1.2 टन स्टेशनरी किट शामिल हैं.
बयान में आगे कहा कि अफगानिस्तान की ओर से अपील के जवाब में भारत सबसे पहले स्वास्थ्य क्षेत्र और शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए अतिरिक्त सामग्री सहायता प्रदान करेगा.

ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच नॉर्थ इजरायल में ईरानी मिसाइल अटैक का CCTV फुटेज आया है. ईरानी मिसाइल नॉर्थ इजरायल के काफर कसीम के एक घर के पास गिरती दिख रही है. CCTV में मिसाइल अटैक के बाद कार खिलौने की तरफ उड़ती दिख रही है. इन ईरानी हमलों में काफर कसीम शहर में कई गाड़ियों और घरों को नुकसान के साथ ही दो लोगों के घायल होने की भी खबर है.

दक्षिण लेबनान के टायर शहर से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की रोजी-रोटी पर साफ दिखाई दे रहा है. यहां करीब 1500 मछुआरे पिछले दो हफ्तों से समुद्र में नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है. तट पर खाली पड़ी नावें और जाल ठीक करते मछुआरे इस संकट की गवाही दे रहे हैं. मछली पकड़ना जो कभी उनकी जिंदगी और आजीविका का आधार था.

इजरायल दो-दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. इधर ईरान अटैक कर रहा है तो उधर लेबनान से हिजबुल्लाह हमले कर रहा है. आज ईरान ने इजरायल के कई शहरों में एक साथ हमला बोला. इजरायल के काफर कसीम में क्लस्टर बम से हमला किया. हमला हमले के बाद काफर कसीम शहर में भारी नुकसान हुआ है. इधर हिज़्बुल्लाह ने क़ंतारा के पास एक इजरायली टैंक पर दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली है. देखें एक और एक ग्यारह.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है. जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है. व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है.

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है. 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि सीजफायर हो सकता है, लेकिन ईरान ने कहा हमें तो कुछ पता ही नहीं है, किससे बात चीत हो रही है ट्रंप की? तो 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. ईरान दावे कर रहा है हम अमेरिका को सबक सिखा रहे हैं. उधऱ अमेरिका कह रहा है कि रुक जाओ नहीं तो कहीं के नहीं बचोगे. देखें बुलेटिन.

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है. दुनियाभर की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.





