
कौन थे ईरानी कमांडर तंगसीरी जिन्होंने समंदर में बिछवाए बारूद, होर्मुज भी कराया बंद, अब इजरायल ने मार गिराया
AajTak
इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के नेवी चीफ अलीरेजा तंगसीरी को एयरस्ट्राइक में मार गिराया है. इजरायल तंगसीरी को होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही रोकने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार मानता था.
इजरायल ने दावा किया है कि एक एयरस्ट्राइक में ईरानी सेना के एलिट फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के नेवी चीफ अलीरेजा तंगसीरी मारे गए हैं. यह स्ट्राइक ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास पर की गई जिसमें तंगसीरी की मौत का दावा किया जा रहा है.
इजरायल के रक्षा सूत्रों ने बताया कि तंगसीरी की हत्या के पीछे इजरायली सेना आईडीएफ का हाथ था. उन्होंने बताया कि हमले में तंगसीरी के साथ उनके कई प्रमुख सहयोगी भी मारे गए हैं.
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने भी तंगसीरी के मारे जाने की पुष्टि की. काट्ज ने कहा कि तंगसीरी ने ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बंद कर रखी है और बारूदी सुरंग बिछाने वाली 'आतंकी कार्रवाई' के लिए भी वो सीधे तौर पर जिम्मेदार थे.
उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा, 'यह हमारे अमेरिकी साझेदारों के लिए भी एक महत्वपूर्ण घटना है, क्योंकि इससे यह साफ होता है कि आईडीएफ ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने में मदद की है.'
कितने ताकतवर थे अलीरेजा तंगसीरी जिन्हें इजरायल ने मारने का किया दावा
अलीरेजा तंगसीरी IRGC के सबसे आक्रामक और कट्टर कमांडरों में से एक थे. सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अगस्त 2018 में उन्हें IRGC नेवी का प्रमुख नियुक्त किया था. इससे पहले वो IRGC की नौसेना में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है. जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है. व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है.

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है. 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि सीजफायर हो सकता है, लेकिन ईरान ने कहा हमें तो कुछ पता ही नहीं है, किससे बात चीत हो रही है ट्रंप की? तो 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. ईरान दावे कर रहा है हम अमेरिका को सबक सिखा रहे हैं. उधऱ अमेरिका कह रहा है कि रुक जाओ नहीं तो कहीं के नहीं बचोगे. देखें बुलेटिन.

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है. दुनियाभर की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?





