
इजरायल में गिरा ईरानी मिसाइल का मलबा, काफर कासिम में ब्लास्ट के बाद मची अफरा तफरी- VIDEO
AajTak
ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद इजरायल के काफर कासिम इलाके में भारी तबाही का वीडियो सामने आया है. मिसाइल का मलबा गिरने से हुए जोरदार धमाके में पांच लोग घायल हो गए हैं. इजरायली सेना (IDF) ने सेंट्रल इजरायल में फिर से मिसाइल हमले की चेतावनी जारी की है.
अमेरिका और इजरायल की सेनाएं संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ईरान में लगातार हमले कर रही हैं. इसके जवाब में ईरान इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई कर रहा है. इसी बीच ईरान ने गुरुवार को सेंट्रल इजरायल को निशाना बानते हुए कई मिसाइलें दागी, जिससे पूरे शहर में सायरन बजने लगे. ईरान के मिसाइल हमले के बारे में जानकारी देते हुए इजरायली सेना ने बताया कि ईरान की ओर से इजरायल पर एक नया बैलिस्टिक मिसाइल हमला शुरू होने के बाद इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने अलर्ट जारी किया, जिससे पूरे सेंट्रल इजरायल में सायरन बजने लगे. आईडीएफ ने आगे बताया कि इसी हमले के दौरान काफर कासिम (Kafr Qasim) शहर में ईरानी मिसाइल के डेब्री और क्लस्टर म्यूनिशन (cluster munitions) के टुकड़े गिरे, जिससे स्थानीय स्तर पर नुकसान हुआ और लोग घायल हो गए हैं. काफर कासिम से सामने आए वीडियो में हमले की भयावहता साफ देखी जा सकती है. सायरन बजते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों से बाहर निकलकर भागने लगे. कुछ ही सेकंड बाद एक जोरदार धमाका हुआ और मिसाइल का मलबा सड़क पर आ गिरा. इस ब्लास्ट के कारण वहां खड़ी गाड़ियां हवा में उछलकर पलट गईं.
यहां देखें वीडियो
वहीं, हादसे के तुरंत बाद इजरायल की इमरजेंसी और रेस्क्यू यूनिट्स को कफर कासिम के प्रभावित इलाके में तैनात कर दिया गया है. मेडिकल टीम के अनुसार इस विस्फोट में पांच लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. आईडीएफ ने नागरिकों को अगले कुछ मिनटों तक सावधान रहने और सायरन बजने पर बंकरों में रहने की सलाह दी है. आपको बता दें कि कफर कासिम इजरायल का एक अरब बहुल शहर है जो तेल अवीव के पास स्थित है. इस हमले में घायल हुए लोग मुख्य रूप से ब्लास्ट इंजरी से प्रभावित हुए. मैगन डेविड एडोम (Magen David Adom) की टीमों ने घायलों का इलाज किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.








