
ईरान जंग ने दिलाई कोरोना की याद... कहीं WFH तो कहीं इमरजेंसी, PAK में भी हालात बदतर
AajTak
ईरान पर हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से एशिया में ऊर्जा संकट गहरा गया है. फिलीपींस ने ऊर्जा आपातकाल घोषित किया, जबकि दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और पाकिस्तान जैसे देशों में WFH, स्कूल बंद और सख्ती बढ़ा दी गई है. हालात कोविड जैसे दिखने लगे हैं.
मिडिल ईस्ट की जंग का असर सीधे आम लोगों की जिंदगी पर दिखने लगा है. ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से एशिया में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. तेल और गैस की सप्लाई पर भारी असर पड़ा है, जिससे कई देशों में हालात कोविड-19 जैसे नजर आने लगे हैं. भारत भी इससे अछूता नहीं है, जहां तेल-गैस के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.
फिलीपींस: सबसे बड़ा कदम फिलीपींस ने उठाया है. राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस जूनियर ने राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल घोषित कर दिया है. सरकार का कहना है कि देश की ऊर्जा सप्लाई पर "आसन्न खतरा" मंडरा रहा है. इस दौरान एक विशेष समिति बनाई गई है जो ईंधन, खाद्य और दवाइयों की सप्लाई सुनिश्चित करेगी. जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई होगी, जबकि बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोयला प्लांट्स को प्राथमिकता दी जा रही है.
यह भी पढ़ें: 8 साल में पहली बार भारत ने ईरान से खरीदी कुकिंग गैस, LPG की खेप लेकर भारत आ रहा 'Sea Bird'
दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया ने पूरे देश में ऊर्जा बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड काल जैसी सावधानी अपनाएं. सरकार ने 12 सख्त नियम जारी किए हैं, जैसे कम समय के लिए शावर लेना, रात में फोन या इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज न करना, और छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करना शामिल है.
वियतनाम: ईंधन संकट का असर एयरलाइन सेक्टर पर भी पड़ा है. वियतनाम एयरलाइंस ने 1 अप्रैल से 7 घरेलू रूट्स पर उड़ानें बंद करने का फैसला लिया है. हर हफ्ते 23 फ्लाइट्स रद्द होंगी. जेट फ्यूल की कमी और कीमतों में भारी उछाल के कारण यह कदम उठाया गया है.
थाईलैंड: थाईलैंड में सरकार ने ऊर्जा बचाने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं. प्रधानमंत्री अनुटिन चर्णविराकुल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू किया है. दफ्तरों में एसी का तापमान 26-27 डिग्री रखने, लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों के इस्तेमाल और विदेशी दौरों पर रोक जैसे निर्देश दिए गए हैं.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.







