Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
      • 8world
'तुर्की और पाकिस्तान सुलह का रास्ता निकाल रहे, लेकिन...', जंग के बीच ईरानी अधिकारी का बयान

'तुर्की और पाकिस्तान सुलह का रास्ता निकाल रहे, लेकिन...', जंग के बीच ईरानी अधिकारी का बयान

AajTak
Thursday, March 26, 2026 03:38:35 PM UTC

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के एक बड़े अधिकारी ने खुलासा किया है कि डिप्लोमेसी का दरवाजा अभी बंद नहीं हुआ है. तुर्की और पाकिस्तान अब ईरान और अमेरिका के बीच सुलह कराने के लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका अपनी जिद छोड़कर जमीनी हकीकत नहीं समझता, तब तक कोई भी बातचीत सफल नहीं होगी.

मिडिल ईस्ट में मचे घमासान के बीच एक ऐसी खबर आई है जो थोड़ी राहत भी देती है और थोड़ी चिंता भी. ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने इशारों-इशारों में बताया है कि परदे के पीछे की बातचीत यानी 'डिप्लोमेसी' अभी थमी नहीं है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस लड़ाई को शांत करवाने के लिए अब तुर्की और पाकिस्तान ने बिचौलिए की भूमिका निभानी शुरू कर दी है. ये दोनों देश मिलकर ईरान और अमेरिका के बीच कोई ऐसा बीच का रास्ता ढूंढ रहे हैं, जिस पर दोनों राजी हो सकें.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ईरानी अधिकारी का कहना है कि अगर अमेरिका अपनी जिद छोड़कर जमीनी हकीकत को समझे, तो आगे बढ़ने का रास्ता निकल सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अभी तक आमने-सामने बैठकर चर्चा करने की कोई तैयारी नहीं हुई है. फिलहाल ऐसा कोई रास्ता या प्लान नहीं दिख रहा है जिसे देखकर लगे कि सुलह हो जाएगी. यानी पर्दे के पीछे कोशिशें तो चल रही हैं, लेकिन अभी बात बनती नजर नहीं आ रही है.

सुलह कराने की इन कोशिशों के बीच ईरान ने अपनी स्थिति भी साफ कर दी है. पाकिस्तान ने जो प्रस्ताव दिया था, उस पर ईरान ने शुरुआती जवाब देते हुए कहा है कि इस ऑफर में दम नहीं है. ईरानी अधिकारी के मुताबिक, जो शर्तें सामने रखी गई हैं, उनमें कामयाबी की गुंजाइश न के बराबर है. सीधे शब्दों में कहें तो, जब तक ईरान की कम से कम मांगें भी पूरी नहीं होतीं, तब तक वे किसी भी समझौते के मूड में नहीं दिख रहे हैं.

क्या शांत होगी जंग की आग?

भले ही तुर्की और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश एक राय बनाने की कोशिश में जुटे हों, लेकिन सुलह की राह अभी बहुत मुश्किल है. ईरान का साफ कहना है कि जब तक अमेरिका का नजरिया नहीं बदलता, तब तक किसी भी तरह की बातचीत का कोई मतलब नहीं रह जाता. अब सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या पाकिस्तान और तुर्की की ये मध्यस्थता रंग लाएगी या फिर ये जंग और भी भयानक मोड़ लेगी.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ईरान जंग ने दिलाई कोरोना की याद... कहीं WFH तो कहीं इमरजेंसी, PAK में भी हालात बदतर

ईरान पर हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से एशिया में ऊर्जा संकट गहरा गया है. फिलीपींस ने ऊर्जा आपातकाल घोषित किया, जबकि दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और पाकिस्तान जैसे देशों में WFH, स्कूल बंद और सख्ती बढ़ा दी गई है. हालात कोविड जैसे दिखने लगे हैं.

इजरायल में गिरा ईरानी मिसाइल का मलबा, काफर कासिम में ब्लास्ट के बाद मची अफरा तफरी- VIDEO

ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद इजरायल के काफर कासिम इलाके में भारी तबाही का वीडियो सामने आया है. मिसाइल का मलबा गिरने से हुए जोरदार धमाके में पांच लोग घायल हो गए हैं. इजरायली सेना (IDF) ने सेंट्रल इजरायल में फिर से मिसाइल हमले की चेतावनी जारी की है.

टायर शहर से ग्राउंड रिपोर्ट: मछुआरों पर जंग की मार, 1500 लोग दो हफ्ते से बेरोजगार

दक्षिण लेबनान के टायर शहर से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की रोजी-रोटी पर साफ दिखाई दे रहा है. यहां करीब 1500 मछुआरे पिछले दो हफ्तों से समुद्र में नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है. तट पर खाली पड़ी नावें और जाल ठीक करते मछुआरे इस संकट की गवाही दे रहे हैं. मछली पकड़ना जो कभी उनकी जिंदगी और आजीविका का आधार था.

इधर ईरान, उधर हिजबुल्लाह... दो-दो मोर्चों पर घिरा इजरायल? देखें एक और एक ग्यारह

इजरायल दो-दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. इधर ईरान अटैक कर रहा है तो उधर लेबनान से हिजबुल्लाह हमले कर रहा है. आज ईरान ने इजरायल के कई शहरों में एक साथ हमला बोला. इजरायल के काफर कसीम में क्लस्टर बम से हमला किया. हमला हमले के बाद काफर कसीम शहर में भारी नुकसान हुआ है. इधर हिज़्बुल्लाह ने क़ंतारा के पास एक इजरायली टैंक पर दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली है. देखें एक और एक ग्यारह.

'यह हमारा युद्ध नहीं, दुनिया के लिए आपदा है... हम नहीं कूदेंगे', ट्रंप को जर्मनी की दो टूक

जर्मनी के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान युद्ध दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं के लिए आपदा है. जंग शुरू होने से पहले किसी ने जर्मनी से नहीं पूछा ना कोई चर्चा की. ऐसे में यह हमारा युद्ध नहीं है और हम इसमें उलझना नहीं चाहते.

'बचे हुए लोगों के पास अभी भी...', ईरानी सत्ता को व्हाइट हाउस की फिर चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है. जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है. व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है.

23 लोगों की मौत... फेरी पर चढ़ते वक्त कैसे डिसबैलेंस होकर नदी में जा गिरी बस; देखें

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है. 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.

ईरान की शर्त, अमेरिका की चेतावनी... कैसे होगा युद्धविराम? देखें बुलेटिन

आज महायुद्ध का 27वां दिन है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि सीजफायर हो सकता है, लेकिन ईरान ने कहा हमें तो कुछ पता ही नहीं है, किससे बात चीत हो रही है ट्रंप की? तो 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. ईरान दावे कर रहा है हम अमेरिका को सबक सिखा रहे हैं. उधऱ अमेरिका कह रहा है कि रुक जाओ नहीं तो कहीं के नहीं बचोगे. देखें बुलेटिन.

एक तरफ शांति वार्ता का दावा, दूसरी तरफ हमले...नहीं रुकेगी जंग? देखें बुलेटिन

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है. दुनियाभर की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.

डोनबास का इलाका रूस का, यू्क्रेन को सुरक्षा की गारंटी... सीजफायर पर ट्रंप का नया फॉर्मूला

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

पार्किंग लॉट में गाड़ियों की जगह मरीज और डॉक्टर, इजरायल से देखें ग्राउंड रिपोर्ट

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

'और भी काम हैं, ईरान वॉर को जल्द निपटाओ', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप ने अपने सहयोगियों को दिया फाइनल ऑर्डर

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

युद्ध में ईरान को मजबूत कर रहा है रूस, वेस्टर्न इंटेलिजेंस रिपोर्ट में खुलासा, घातक ड्रोन और हथियार दिए

पश्चिमी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए बताया गया है कि रूस अपने साथी ईरान को घातक ड्रोन, दवाएं और भोजन की खेप भेज रहा है. इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान को युद्ध में टिके रहने में मदद करने के लिए मॉस्को और तेहरान के बीच यह सीक्रेट डील हुई है.

'ईरानी लड़ने में फिसड्डी, लेकिन बातचीत में माहिर...', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान

जंग शुरू होने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि ईरान अब समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह संकेत भी दे दिया कि शायद अब बहुत देर हो चुकी है और अमेरिका अब इस बातचीत में दिलचस्पी नहीं दिखाएगा.

ट्रंप खेल रहे 'गेम ऑफ थ्रोन्स'... पहलवी, गालिबाफ या पेजेश्कियान, किसको देंगे ईरान की कमान?

जंग की शुरुआत से ही अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के धार्मिक नेतृत्व और IRGC के शीर्ष कमांडर को निशाना बनाया है. अमेरिका दोतरफा बात कर रहा है. उसने जंग जारी रखी है और अपने शर्तों पर लगातार बातचीत की पेशकश भी रहा है. इसके लिए वह नए-नए किरदार को सामने लाता रहा है. इसमें कभी पहलवी सामने आते हैं तो कभी गालिबाफ तो कभी राष्ट्रपति पेजेश्कियान.

'तुर्की और पाकिस्तान सुलह का रास्ता निकाल रहे, लेकिन...', जंग के बीच ईरानी अधिकारी का बयान

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के एक बड़े अधिकारी ने खुलासा किया है कि डिप्लोमेसी का दरवाजा अभी बंद नहीं हुआ है. तुर्की और पाकिस्तान अब ईरान और अमेरिका के बीच सुलह कराने के लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका अपनी जिद छोड़कर जमीनी हकीकत नहीं समझता, तब तक कोई भी बातचीत सफल नहीं होगी.

ईरान पर होगा 'अंतिम प्रहार', पेंटागन है तैयार... ग्राउंड ऑपरेशन के लिए ट्रंप को दिए ये 4 ऑप्शन

अमेरिका को अब ईरान के हां या ना का इंतजार है. क्या ईरान बातचीत को राजी है. अगर बातचीत फेल होती है तो पेंटागन ईरान पर 'अंतिम प्रहार' के लिए सैन्य विकल्प तैयार कर रहा है. इसमें जमीनी सेना का इस्तेमाल और बड़े पैमाने पर बमबारी अभियान शामिल हो सकता है. ट्रंप ने भी ऐसे संकेत दिए हैं.

जेलेंस्की को लगेगा जोर का झटका! यूक्रेन के लिए खरीदे गए हथियार मिडिल ईस्ट में इस्तेमाल कर सकते हैं ट्रंप

पेंटागन के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिकी सेना और सहयोगी देशों के पास युद्ध लड़ने और जीतने के लायक संसाधन हों, रक्षा मंत्रालय यह सुनिश्चित करेगा. नाटो ने कहा है कि यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति लगातार की जा रही है.

चारों तरफ मलबा ही मलबा... तेहरान में मौत के मुंह से ऐसे निकली जिंदगी, Video

ईरान में मौत के मलबे से जिंदगी की उम्मीद जगाने वाला एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में ईरानी रेड क्रिसेंट के रेस्क्यू वर्कर्स एक बच्चे और उसके पिता को मलबे से निकालते दिखाए गए हैं. ये घटना तेहरान की बताई जा रही है, जहां एक आवासीय इमारत पर स्ट्राइक के बाद मलबा ही मलबा नजर आ रहा था. यहीं से एक बच्चे और उसके पिता को बचाया गया.

ग्राउंड रिपोर्ट: 'रोज बम गिरेंगे तब भी घर नहीं छोड़ूगी...', जंग में सब कुछ खो चुकीं लेबनान की सलीमा की कहानी

मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने कई जिंदगियों को तबाह कर दिया है. लोग बेघर हो चुके हैं और टूटी छत के नीचे गुजारा करने को मजबूर हैं. युद्ध के कारण लोगों को अपनी पहचान खोने का खतरा महसूस हो रहा है.

होर्मुज ब्लॉकेड के इंचार्ज IRGC कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.

कौन थे ईरानी कमांडर तंगसीरी जिन्होंने समंदर में बिछवाए बारूद, होर्मुज भी कराया बंद, अब इजरायल ने मार गिराया

इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के नेवी चीफ अलीरेजा तंगसीरी को एयरस्ट्राइक में मार गिराया है. इजरायल तंगसीरी को होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही रोकने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार मानता था.

ईरान के सपोर्ट में उतरा रूस, राहत सामग्री के साथ भेजे जा रहे ड्रोन?

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है.

कुवैत में नेताओं की हत्या की साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार, सामने आया हिज़्बुल्लाह कनेक्शन

कुवैत में कई नेताओं के कत्ल की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अब उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. पकड़े गए आरोपियों का संबंध हिज़्बुल्लाह से बताया जा रहा है. इस केस में 14 अन्य संदिग्ध फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पढ़ें पूरी कहानी.

CCTV: इजरायल के शहर काफर कसीम पर ईरानी मिसाइल अटैक, खिलौने की तरफ उड़ती दिखी कार

ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच नॉर्थ इजरायल में ईरानी मिसाइल अटैक का CCTV फुटेज आया है. ईरानी मिसाइल नॉर्थ इजरायल के काफर कसीम के एक घर के पास गिरती दिख रही है. CCTV में मिसाइल अटैक के बाद कार खिलौने की तरफ उड़ती दिख रही है. इन ईरानी हमलों में काफर कसीम शहर में कई गाड़ियों और घरों को नुकसान के साथ ही दो लोगों के घायल होने की भी खबर है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us