
विदेश यात्रा पर नहीं जा सकेंगे केरल CM पिनरई विजयन, केंद्र सरकार ने नहीं दी इजाजत
AajTak
केंद्र सरकार ने केरल के मुख्यमंत्री की खाड़ी देशों की प्रस्तावित यात्रा को मंजूरी नहीं दी है. विदेश मंत्रालय ने बिना कारण बताए यह निर्णय राज्य सरकार को भेजा. मुख्यमंत्री की यह यात्रा बहरीन से शुरू होकर सऊदी अरब, ओमान, कतर, कुवैत और अबू धाबी तक जारी रहने वाली थी, जिसमें कई सार्वजनिक कार्यक्रम तय थे.
केंद्र सरकार ने केरल के मुख्यमंत्री की प्रस्तावित खाड़ी देशों की यात्रा को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. यह निर्णय विदेश मंत्रालय के माध्यम से राज्य सरकार को सूचित किया गया, हालांकि इसके कारण का उल्लेख नहीं किया गया है.
मुख्यमंत्री की यह यात्रा 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी. कार्यक्रम के मुताबिक, पहला सार्वजनिक आयोजन उसी शाम बहरीन के केरलिया समाजम में होना था.
यह भी पढ़ें: सबरीमाला द्वारपालक की मूर्तियों में अनियमितता की जांच करेगी SIT, केरल सरकार ने बनाई टीम
इसके बाद मुख्यमंत्री का 17, 18 और 19 अक्टूबर को सऊदी अरब के दम्माम, जेद्दा और रियाद में विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम तय था.
ओमान, कुवैत और अबू धाबी भी जाने वाले थे सीएम
यात्रा के अगले चरण में 24 और 25 अक्टूबर को ओमान की राजधानी मस्कट में बैठकें निर्धारित थीं. इसके बाद 30 अक्टूबर को कतर में कार्यक्रम प्रस्तावित था. अंतिम चरण में मुख्यमंत्री को 7 नवंबर को कुवैत और 9 नवंबर को अबू धाबी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










