
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, असिस्टेंट बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार, साइबर गैंग का पर्दाफाश
AajTak
दिल्ली पुलिस ने नकली विदेशी नौकरी दिलाने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. असिस्टेंट बैंक मैनेजर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. यह गैंग नकली वीज़ा, ऑफर लेटर और म्यूल अकाउंट के जरिए लोगों से लाखों रुपये ठगता था.
Delhi Fake Foreign Job Scam: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जो बेरोजगार लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग रहा था. पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े तीन अहम सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक असिस्टेंट बैंक मैनेजर भी शामिल है. आरोपियों पर नकली विदेशी जॉब ऑफर देकर लोगों से लाखों रुपये वसूलने का आरोप है. सोमवार को पुलिस ने इस रैकेट की पूरी कहानी साझा की.
तीन राज्यों के युवक बने ठगी के मास्टरमाइंड पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान गुजरात के केतन दीपक कुमार (24), पश्चिम बंगाल के संजीब मंडल (34) और गुरुग्राम के रवि कुमार मिश्रा (29) के तौर पर हुई है. ये लोग मिलकर ऐसे ऑफर भेजते थे, जो असल में होते ही नहीं थे. यह गैंग नौकरी तलाशने वालों को झांसे में लेकर उनका पैसा अलग-अलग बैंक अकाउंट्स के जरिए घुमाता था, जिसे पकड़ना मुश्किल हो जाता था.
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और नगदी बरामद पूरी जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन और करीब 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है. जिसे अपराध से अर्जित रकम बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार ये डिवाइस पीड़ितों से बातचीत, फर्जी दस्तावेज भेजने और बैंकिंग गतिविधियों को छिपाने के काम आते थे.
ऐसे हुआ रैकेट का खुलासा पीटीआई के मुताबिक, यह केस एक ऐसे व्यक्ति की शिकायत के बाद दर्ज हुआ, जिसकी नौकरी COVID-19 महामारी में चली गई थी और वह विदेश में रोजगार तलाश रहा था. उसे “FLYABROAD 6” नाम के एक ग्रुप से न्यूज़ीलैंड में नौकरी दिलाने का ऑफर मिला. मॉडर्न सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर गैंग ने उसे अपने जाल में फंसाया था.
डॉक्यूमेंट दिखाकर जीता भरोसा सिंडिकेट के सदस्यों ने शिकायतकर्ता का भरोसा जीतने के लिए उसे नकली वीज़ा कॉपी, फर्जी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट और एक मनगढ़ंत ऑफर लेटर भेजा. उन्होंने दावा किया कि 2.80 लाख रुपये में उसे शेफ/कुक वीज़ा दिला दिया जाएगा. भरोसा करते हुए पीड़ित ने 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद आरोपी अचानक गायब हो गए और जवाब देना बंद कर दिया.
वेरिफिकेशन में फर्जी निकले सारे डॉक्यूमेंट जब पीड़ित ने अधिकारियों से जांच कराई, तो पता चला कि वीज़ा, ऑफर लेटर और ट्रैवल टिकट सभी पूरी तरह फर्जी थे. इसके बाद 7 अक्टूबर को साउथ-वेस्ट दिल्ली में BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस ने मोबाइल चैट, बैंक लेन-देन और लोकेशन डेटा की गहन जांच शुरू की.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











