
विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर दंपति से 27 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार
AajTak
मुंबई में एक दंपति से विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. दंपति की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
मुंबई में एक महिला और एक पुरुष ने लंदन में नौकरी व यूनाइटेड किंगडम के वीज़ा दिलाने के नाम पर एक दंपति से 27 लाख रुपये की ठगी की है. फिलहाल पुलिस ने महिला को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आकांक्षा राजेंद्र तिवारी नाम की आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को ऐसे और मामलों का खुलासा करने में मदद मिल सकती है. पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी की भी तलाश कर रही है.
कांदिवली पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, इंजीनियरिंग कंसल्टेंट विकास विदुर कुमार खतीवेदा ने कहा कि उनकी पत्नी मोनिका दहल लंदन में काम करना चाहती थीं. मुंबई में नौकरी और वीज़ा सेवाएं प्रदान करने वाली एजेंसियों की तलाश करते समय उन्हें सोशल मीडिया पर एक निजी कंपनी मिली.
यह भी पढ़ें: नोएडा Cyber Fraud: बिना OTP 29 लाख रुपये की ठगी
कंपनी ने यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य देशों के लिए नौकरियों के साथ-साथ वीज़ा सेवाएं प्रदान करने का दावा करते हुए कई स्टोरीज़ पोस्ट की थीं. अधिकारी ने बताया कि दहल ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया और उनकी मुलाकात आरोपी आकांक्षा तिवारी से हुई.
एफआईआर का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि दंपति की मुलाकात तिवारी से कांदिवली के रघुलीला मॉल स्थित एक कार्यालय में हुई थी. उन्होंने बताया कि तिवारी और कंपनी का मालिक होने का दावा करने वाले रोहित सोंगरा के निर्देशों पर उन्होंने जून 2024 से इस साल मई के बीच 27 लाख रुपये का भुगतान किया.
हालांकि, बार-बार वादा करने के बाद भी, न तो दहल को वर्क वीज़ा दिया गया और न ही उसके पति को आश्रित वीज़ा. इसके बाद दोनों आरोपी उनसे बचने लगे. इसी बीच दंपति को पता चला कि कंपनी का कांदिवली कार्यालय बंद हो गया है और वह मलाड इलाके में स्थानांतरित हो गया है, लेकिन आरोपी वहां भी नहीं मिले.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









