
विदेशों में खालिस्तानी प्रोपेगेंडा के खिलाफ देश के लिए ढाल बन रहे NRI, खोल रहे पोल
AajTak
टोरंटो में खालिस्तानियों ने भारतीयों दूतावासों के बाहर प्रदर्शन किया. खालिस्तानी समर्थक बड़ी संख्या में गाड़ियों से निकले थे. बड़े-बड़े बैनर पोस्टर में भारतीय राजनयिकों के फोटो भी लगाए गए थे. लेकिन यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने खालिस्तानियों को करारा जवाब दिया. भारतीय समुदाय ने दूतावास के बाहर खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के सामने तिरंगा लहराया.
पाकिस्तान, कनाडा और ब्रिटेन में अपने साथियों की हत्या या संदिग्ध मौत के बाद खालिस्तानी संगठन बौखलाए हुए हैं. ऐसे में खालिस्तानी संगठनों ने कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं. खालिस्तानी शनिवार को कनाडा के टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन करने के लिए जुटे, लेकिन यहां भारतीय समुदाय के लोगों से उन्हें 'गांधीवादी' तरीके से मुंहतोड़ जवाब मिला. इसके बाद खालिस्तानियों की बौखलाहट और बढ़ गई. कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने भारत की शान में तिरंगा ऊंचा कर रहे भारतीय नागरिकों पर हमले की भी कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने हमला करने वाले खालिस्तानियों को हिरासत में ले लिया.
क्यों बौखलाए हुए हैं खालिस्तानी?
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी और पन्नू के करीबी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या कर दी गई थी. उस पर भारत की जांच एजेंसी की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. इससे पहले खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवार (63) को पाकिस्तान के लाहौर में छह मई को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी. इतना ही नहीं इन दोनों के अलावा आतंकी अवतार सिंह खांडा की 15 जून को ब्रिटेन में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. खालिस्तानी समर्थक संगठन दावा कर रहे हैं कि इन मौतों के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ है. इसी के विरोध में खालिस्तानी भारत और ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भारतीय राजनयिकों के विरोध में रैलियां निकाल रहे हैं.
8 जुलाई को निकाली गई थीं रैलियां
8 जुलाई को भी खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत कुछ देशों में भारत के खिलाफ रैली निकाली, जिसको 'Kill india railly' नाम दिया गया था. लंदन में इस मार्च को खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा ने लीड किया. ये आतंकी भारत से फरार होकर लंदन में खुलेआम घूम रहा है.
- इसी तरह से टोरंटो में खालिस्तानियों ने भारतीयों दूतावासों के बाहर प्रदर्शन किया. खालिस्तानी समर्थक बड़ी संख्या में गाड़ियों से निकले थे. बड़े-बड़े बैनर पोस्टर में भारतीय राजनयिकों के फोटो भी लगाए गए थे. डिप्लोमेट संजय कुमार वर्मा की फोटो भी शामिल थी. इन सभी को खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर का दोषी बताया गया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








