
विदेशी तोहफों पर फंसे इमरान और ट्रम्प... जानें भारतीय पीएम-राष्ट्रपति को मिले गिफ्ट का क्या होता है?
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी विदेशी तोहफों को लेकर फंस गए हैं. ट्रम्प पर आरोप है उन्होंने 100 से ज्यादा विदेशी तोहफों की जानकारी नहीं दी, जिनकी कीमत ढाई लाख डॉलर से ज्यादा है. ऐसे में जानते हैं कि जब भारतीय नेताओं को विदेश से गिफ्ट मिलते हैं तो उनका क्या होता है?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 'तोहफों' को लेकर फंस गए हैं. दोनों नेता विदेशों से मिले गिफ्ट पर फंसे हुए हैं.
इमरान खान पर आरोप है कि प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें विदेशों से जो तोहफे मिले थे, उसे उन्होंने सस्ते दामों में खरीदकर भारी मुनाफे पर बेच दिया.
वहीं, डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने ढाई लाख डॉलर के विदेशी तोहफों की जानकारी छिपाई. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले तोहफे भी शामिल हैं.
दरअसल, होता ये है कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर बड़े-बड़े सरकारी अफसरों को विदेशों से जो गिफ्ट मिलते हैं, उन्हें सरकारी खजाने में जमा करवाना होता है. भारत और पाकिस्तान में इसे 'तोशाखाना' कहा जाता है. पूरी दुनिया में यही नियम है. ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी देश किसी व्यक्ति को गिफ्ट नहीं देता, बल्कि उसके ओहदे को देता है. तो ये तोहफे असल में देश के होते हैं, इसलिए इन्हें जमा कराने का नियम बना.
भारत में क्या है नियम?
भारत के किसी भी नेता या सरकारी अफसर को विदेशी दौरे से लौटने के महीनेभर के भीतर तोहफे को विदेश मंत्रालय को सौंपना होता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








