
'विदेशी एजेंसियों के टूल...', ट्रंप के दावे के बाद बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा हमला
AajTak
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि ट्रंप के बयान से यह साबित हो गया है कि भारत में चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की साजिश रची गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत में हुए चुनाव में विदेशी दखल था. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी को 'विदेशी एजेंसियों के टूल' करार देते हुए आरोप लगाया कि वह भारत के चुनावों को प्रभावित करने की वैश्विक साजिश का हिस्सा हैं.
ट्रंप ने अपने बयान में दावा किया कि अमेरिका में पिछली जो बाइडेन सरकार ने भारत में मतदाता भागीदारी बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर (करीब 175 करोड़ रुपये) की सहायता दी थी, जो संभवतः किसी और को चुनाव जिताने के लिए किया गया प्रयास था.
इसे लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि ट्रंप के बयान से यह साबित हो गया है कि भारत में चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की साजिश रची गई.
अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले मार्च 2023 में राहुल गांधी लंदन में थे और उन्होंने अमेरिका और यूरोप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने खुद को उन वैश्विक ताकतों के साथ जोड़ लिया है, जो भारत के रणनीतिक और भू-राजनीतिक हितों को कमजोर करना चाहते हैं. वह विदेशी एजेंसियों के उपकरण की तरह काम कर रहे हैं.
अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी का 2023 में लंदन में दिए गए भाषण का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी यह कहते सुने जा सकते हैं कि 'हैरानी की बात यह है कि अमेरिका और यूरोपीय देश, जो खुद को लोकतंत्र के रक्षक मानते हैं, भारत में लोकतंत्र के कमजोर होने पर चुप हैं, ये केवल भारत की लड़ाई नहीं है, बल्कि एक वैश्विक लड़ाई है.' बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया है.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









