
वित्त मंत्रालय के अधिकारी की सड़क हादसे में मौत... पत्नी की हालत भी नाजुक, बाइक को BMW ने मारी थी टक्कर
AajTak
साउथ-वेस्ट दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) ने कहा कि हमें पीसीआर कॉल मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई. वाहन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी दंपति के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी.
देश की राजधानी दिल्ली के व्यस्त धौला कुआं इलाके में रिंग रोड पर हुए एक सड़क हादसे में भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग (Department of Economic Affairs) के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई. नवजोत अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से हरि नगर स्थित अपने घर वापस जा रहे थे, तभी एक BMW कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह और उनकी पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
दोनों को न्यूलाइफ हॉस्पिटल, जीटीबी नगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नवजोत को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत बहुत गंभीर है और उनका इलाज जारी है. हादसे में आरोपी महिला चालक और उसके पति भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली पुलिस ने BMW कार को जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. कार सवार दंपति गुरुग्राम के रहने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: जयपुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराकर 16 फीट नीचे गिरी कार, अस्थि विसर्जन कर लौट रहे 7 की मौत
पुलिस के अनुसार, आज दोपहर में दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन को धौला कुआं से दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन की ओर ट्रैफिक जाम की शिकायत पर तीन पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक BMW कार सड़क पर तिरछी खड़ी थी, जबकि एक मोटरसाइकिल डिवाइडर के पास मेट्रो पिलर नंबर 57 के निकट पड़ी मिली. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस बीएमडब्ल्यू ने नवजोत सिंह की बाइक को टक्कर मारी उसे एक महिला चला रही थी.
राहगीरों ने एक टैक्सी बुक करके गंभीर रूप से घायल नवजोत और उनकी पत्नी को जीटीबी नगर स्थित अस्पताल भेजा. बाद में पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि नवजोत की मृत्यु हो गई है, जबकि उनकी पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है. हादसे की जांच के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया.
यह भी पढ़ें: पटियाला में दर्दनाक हादसा... बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई बस, मच गई चीख-पुकार, 15 यात्री घायल

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







