
विजिलेंस अधिकारी बनकर दो ठग पुलिसकर्मी से मांग रहे थे पैसे और फिर...
AajTak
गुरुग्राम में पुलिस ने दो ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो विजिलेंस अधिकारी बनकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से उगाही कर रहे थे. पकड़े गए आरोपियों में से एक पर दुष्कर्म समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. दोनों ने ट्रैफिक ज़ोनल अफसर को धमकी देकर पैसे मांगने की कोशिश की थी, पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी एनसीआर में ऐसे सात वारदात को अंजाम दे चुके थे. दोनों को सेक्टर-40 से गिरफ्तार किया गया है.
हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने दो ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से पैसों की उगाही करने में लगे थे. पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक (45) निवासी चरखी दादरी और नितिन कुमार (50) निवासी नेपाल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने कई पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सेक्टर-40 के हुडा मार्केट से गिरफ्तार किया गया.
फर्जी अधिकारी बनकर मांग रहे थे पैसा
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मामला तब सामने आया जब ट्रैफिक जोनल ऑफिसर जो मेफील्ड गार्डन ट्रैफिक सिग्नल पर तैनात थे, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर की शाम दोनों आरोपी कार में पहुंचे और खुद को विजिलेंस अधिकारी बताते हुए साथ आने को कहा. वो उसे पास के पुलिस बूथ तक ले गए और बताया कि उसके खिलाफ शिकायतें आई हैं.
जब जोनल ऑफिसर ने शिकायत का विवरण पूछा, तो आरोपियों ने उसे बाद में व्हाट्सऐप कॉल पर बात करने को कहा. उसी रात दोनों ने उसे व्हाट्सऐप पर धमकी भरा वीडियो भेजा और पैसे की मांग की. जोनल ऑफिसर ने उनकी मांग को ठुकरा दिया और तुरंत पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.
दोनों ठग गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में ऐसे सात वारदात किए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी एक संगठित रैकेट चलाते थे, जिसमें वो सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाकर उगाही की कोशिश करते थे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







