
विजय माल्या ने किया ये Tweet, यूजर्स बोले- आज SBI बंद है!
AajTak
विजय माल्या देश छोड़कर भाग चुके हैं. सरकार माल्या को वापस लाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में जब विजय माल्या ने ट्वीट किया तो सोशल मीडिया यूजर्स उनसे पैसे वापस लौटाने की मांग करने लगे. कई यूजर्स ने उनसे देश लौट आने की अपील भी की. वहीं, कुछ ने कानून का पालन करने की सलाह दी.
देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग अपने-अपने तरीके से एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. इस बीच बिजनेसमैन विजय माल्या ने गणेश चतुर्थी पर एक ट्वीट किया. उनके इस ट्वीट पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने माल्या से पैसा लौटाने की मांग भी की है.
दरअसल, विजय माल्या हजारों करोड़ रुपये के फ्रॉड के मामले में भारत में वांटेड है. सरकार माल्या को वापस लाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में जब माल्या ने ट्वीट किया तो सोशल मीडिया यूजर्स उनसे पैसे वापस लौटाने की मांग करने लगे.
'घर आ जा परदेसी, तेरा देश बुलाए'
बता दें कि विजय माल्या ने 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर एक ट्वीट किया. कुछ ही देर में उनका ये ट्वीट वायरल हो गया. किसी ने उनसे देश लौट आने को कहा तो किसी ने बैंकों के लूटे पैसे लौटाने की बात कही.
Paisa wapas kab krega?
Are paise lauta do sare tyohar happy.ho jaenge india me 😁

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










