
विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट
ABP News
Anand Deverakonda Post: विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपनी भाभी रश्मिका का परिवार में स्वागत किया है. उन्होंने उनके लिए एक खास पोस्ट भी लिखी है.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज यानी 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध गए हैं. इन दोनों की शादी की तस्वीरे जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गईं. अपनी शादी में विजय और रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रहे थे. अब सोशल मीडिया पर एक और फोटो सामने आई है, जिसमें कपल विजय के भाई आनंद देवरकोंडा के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं.
आनंद देवरकोंडा ने शेयर की पोस्टरश्मिका और विजय के साथ य फोटो एक्टर के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा ने शेयर की है. इस फोटो में विजय, आनंद और रश्मिका तीनों एक साथ पोज दे रहे हैं और बेहद खुश नडर आ रहे हैं. फोटो को शेयर करते हुए आनंद ने कैप्शन में लिखा, 'कई बार ऐसा हुआ कि फैंस चिल्लाते थे, ‘वदीना, एला उनारू?’ और मुझे समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्शन दूं. आज मेरे भाई की शादी हो गई है, और मुझे अपनी वदीना के रूप में एक बेहद पॉजिटिव और कम्पैशनेट इंसान मिला है. मैं प्रार्थना करता हूं कि वो जिंदगीभर ऐसे ही मुस्कुराते रहें. जीवन भर साथ रहें!'
A post shared by Anand Deverakonda (@ananddeverakonda)













