
'विजयी सभा कहा था, लेकिन रुदाली भाषण हुआ', उद्धव-राज ठाकरे की रैली पर CM फडणवीस का तंज
AajTak
फडणवीस ने मुंबई के विकास पर ठाकरे बंधुओं को घेरते हुए कहा कि 25 साल तक मुंबई महानगरपालिका उनके पास रही, लेकिन दिखाने लायक कोई काम नहीं हुआ. आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने मुंबई का चेहरा बदला है. बीडीडी चॉल, अभ्युदय नगर, पत्रा चॉल में मराठी माणूस को उनका हक मिला तो उन्हें जलन हो रही है.
महाराष्ट्र की राजनीति में मराठी अस्मिता और सत्ता संघर्ष को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है. 20 साल बाद राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ नजर आए. अब दोनों भाइयों की साझा मराठी एकता रैली पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा हमला बोला है. फडणवीस ने कहा कि जिसे ‘विजयी सभा’ कहा जा रहा था, वहां वास्तव में 'रुदाली भाषण' हुआ.
इससे पहले दिन में ठाकरे भाइयों ने मुंबई में एक विजय रैली के मंच को साझा किया, जो राज्य सरकार द्वारा पहली कक्षा से ही स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने वाले दो सरकारी प्रस्तावों (जीआर) को वापस लेने के फैसले का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई थी. सभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा था कि जो काम बाल ठाकरे नहीं कर पाए, वो देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया. उन्होंने हमें (राज और उद्धव) एक मंच पर ला दिया.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा, "लगता है मुझे बालासाहेब ठाकरे का आशीर्वाद मिल रहा है. मुझे बताया गया था कि यह एक ‘विजय’ रैली होगी, लेकिन वहां तो ‘रुदाली’ भाषण हुआ. वहां मराठी की बात नहीं हुई, सिर्फ सत्ता की भूख दिखी. यह मराठी विजय नहीं, राजनीतिक रुदाली थी."
यह भी पढ़ें: 'जो बालासाहेब नहीं कर पाए, वो फडणवीस ने कर दिखाया...', उद्धव के साथ मंच शेयर कर बोले राज ठाकरे
फडणवीस ने मुंबई के विकास पर ठाकरे बंधुओं को घेरते हुए कहा कि 25 साल तक मुंबई महानगरपालिका उनके पास रही, लेकिन दिखाने लायक कोई काम नहीं हुआ. आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने मुंबई का चेहरा बदला है. बीडीडी चॉल, अभ्युदय नगर, पत्रा चॉल में मराठी माणूस को उनका हक मिला तो उन्हें जलन हो रही है.
उन्होंने मराठी अस्मिता के मुद्दे पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, "हम मराठी हैं, मराठी होने पर गर्व है. हम हिंदुत्ववादी हैं, हिंदू होने पर अभिमान है. मुंबई का मराठी हो या गैर-मराठी, सभी हमारे साथ हैं."

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







