
BJP मंत्री के पति के बयान पर भड़की कांग्रेस-RJD, कहा था- बिहार में ₹20 हजार में लड़की मिलती है
AajTak
वायरल वीडियो में गिरधारी लाल साहू को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर शादी नहीं हो रही है तो 20-25 हजार रुपये में बिहार से लड़की खरीद लो. बिहार की प्रमुख राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है.
उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. इस बार विवाद की जड़ बने हैं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू, जिनका एक कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में गिरधारी लाल साहू को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर शादी नहीं हो रही है तो 20-25 हजार रुपये में बिहार से लड़की खरीद लो. इस बयान ने न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि बिहार की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है.
बिहार की प्रमुख राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. पार्टी ने इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से भाजपा की ओर से सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है.
RJD ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, "लड़की बिहार से ले आएंगे! बिहार में ₹20-25 हजार में ही मिल जाती है. भाजपाइयों और संघियों की बिहार की महिलाओं के बारे में ऐसी घृणित सोच है. इस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भाजपा की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए. पर बिहार भाजपा, जेडीयू और समस्त BJP के नेताओं के मुंह पर अब ताला लग जाएगा. उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या के बेशर्म पति गिरधारी लाल भारतीय जनता पार्टी की बिहार की महिलाओं पर सोच को जाहिर कर रहा है."
कांग्रेस ने भी साधा निशाना
पहले से ही अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर है और अब महिला सशक्तिकरण मंत्री के पति का यह बयान सरकार की मुश्किलें बढ़ाता दिख रहा है. कांग्रेस ने भी इसे महिला विरोधी और असंवेदनशील मानसिकता करार दिया है.
कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "बिहार में 20-25 हजार रुपए में लड़कियां मिल जाती हैं, ये शर्मनाक बात उत्तराखंड की BJP सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल ने कही है. गिरधारी लाल साहू बिहार की बेटियों की कीमत लगा रहा है, उनके खरीद-फरोख्त की बात कर रहा है. आपको याद होगा- उत्तराखंड में ही अंकिता भंडारी पर भी BJP के VIP नेता को 'स्पेशल सर्विस' देने का दबाव बनाया गया था, जिसने उसकी जान तक ले ली. ऐसी घटिया और ओछी सोच बताती है कि BJP नेताओं के मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है. यही उनका असली 'चाल-चरित्र-चेहरा' है."

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







