
दिल्ली-NCR को बड़ी राहत... GRAP-III हटा, निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर लगी रोक खत्म
AajTak
नए साल के पहले दिन (1 जनवरी) दिल्ली का AQI 380 (बहुत खराब) था, जो आज शाम 5:30 बजे सुधरकर 230 (खराब) पर आ गया. दिसंबर में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बाद GRAP-III की सख्त पाबंदियां लागू की गई थीं.
दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए राहत की खबर है. प्रदूषण के स्तर में सुधार को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण (Stage-III) की पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है. गुरुवार को हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार दर्ज किया गया है.
दरअसल, नए साल के पहले दिन (1 जनवरी) दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 380 (बहुत खराब) था, जो आज शाम 5:30 बजे सुधरकर 230 (खराब) पर आ गया. प्रदूषण के स्तर में इस गिरावट के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने GRAP-III को हटाने का निर्णय लिया. हालांकि, धूल नियंत्रण और अन्य सामान्य प्रतिबंधों के लिए GRAP-I और GRAP-II की पाबंदियां फिलहाल लागू रहेंगी.
गौरतलब है कि दिसंबर में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बाद GRAP-III की सख्त पाबंदियां लागू की गई थीं. इससे पहले नवंबर में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही पहली बार GRAP-III लागू हुआ था, जब प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया था. पिछले सप्ताह सबसे सख्त GRAP-IV के प्रतिबंध तो हटा लिए गए थे, लेकिन GRAP-III अभी जारी था.
अब क्या खुलेगा और क्या रहेगा प्रतिबंध?
GRAP-III हटने के बाद दिल्ली-NCR में निम्नलिखित गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है:
निर्माण कार्य: गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ (C&D) गतिविधियां जैसे अर्थवर्क, वेल्डिंग, पेंटिंग और टाइल्स लगाने का काम शुरू हो सकेगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







