
'From the River to The Sea...', महबूबा मुफ्ती ने पोस्ट किया फिलिस्तीन से जुड़ा विवादित नारा, कश्मीरी क्रिकेटर के सपोर्ट में उतरीं
AajTak
पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर फिलिस्तीनी झंडे की तस्वीर पोस्ट कर समर्थन जताया है. पोस्ट के समर्थन में उन्होंने फिलिस्तीनी नारा 'From the river to the sea, Palestine will be free' लिखा है.
पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर फिलिस्तीनी झंडे की तस्वीर पोस्ट की है. पोस्ट में उन्होंने फिलिस्तीनी नारा लिखा है- फ्रॉम द रिवर टू द सी, पैलेस्टाइन विल बी फ्री. महबूबा मुफ्ती का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब फिलिस्तीनी झंडे वाला हेलमेट पहनने को लेकर कश्मीरी क्रिकेटर फुरकान भट्ट से पुलिस ने पूछताछ की है.
एक्स पर महबूबा मुफ्ती ने फिलिस्तीनी झंडे की तस्वीर के साथ नारा लिखा है, 'From the river to the sea, Palestine will be free. A flag in the wind, bold and free, From the river to the sea.'
महबूबा मुफ्ती के इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में विवाद खड़ा हो गया है. यह नारा जॉर्डन नदी से लेकर भूमध्य सागर तक एक फिलिस्तीनी राष्ट्र के गठन की बात करता है.
इजरायल और उसके समर्थकों का कहना है कि यह नारा अक्सर इजरायल-विरोधी फिलिस्तीनी समूह इस्तेमाल करते हैं. इस नारे को इजरायल के अस्तित्व को समाप्त करने के आह्वान के रूप में देखा जाता है.
इजरायल पहले भी इस नारे को अपने खिलाफ 'राष्ट्र के विनाश' की मंशा से जुड़ा हुआ बताता रहा है. वहीं, नारे का समर्थन करने वाले इसे फिलिस्तीनियों की आजादी और अधिकारों की मांग के तौर पर देखते हैं.
जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग के एक मैच के दौरान स्थानीय क्रिकेटर फुरकान भट्ट अपने फिलिस्तीनी झंडे वाला हेलमेट पहने नजर आए. उसी हेलमेट के साथ वो मैदान में उतरे जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया. लीग के आयोजक जाहिद भट्ट से भी इस संबंध में पूछताछ की गई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







