
विक्की कौशल ने अपने दम पर बॉलीवुड में कैसे पाई कामयाबी? देखें मूवी मसाला
AajTak
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में विक्की कौशल ने बताया कि बॉलीवुड में ये मुकाम पाना उनके लिए कितना मुश्किल था. बिना गॉडफादर के बॉलीवुड में उनकी जर्नी कैसी रही? देखें मूवी मसाला.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.











