
विक्की कौशल की Sardar Udham का टीजर आया सामने, अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज
AajTak
यह दस्तावेज असल में भारत का पासपोर्ट है, जिसमें सरदार उधम के अवतार में विक्की कौशल का फोटो लगाया जाता है. आगे सीन में अन्य पासपोर्ट पर फोकस शिफ्ट होता है. ऐसे में अलग-अलग नाम- उदे सिंह, फ्रैंक ब्राजील, शेर सिंह... और फिर उधम सिंह नजर आते हैं. टीजर में यह भी बताया गया है कि फिल्म में ऐसे असैसिनेशन की कहानी को बताया जाएगा, जिसमें ब्रिटिश साम्राज्य को हिलाकर रख दिया था.
महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की बहुप्रतीक्षित अनकही कहानी पर बनी फिल्म सरदार उधम का ऑफिशियल टीजर सामने आ गया है. इस फिल्म में सरदार उधम सिंह के किरदार में विक्की कौशल नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है जबकि किनो वर्क्स के साथ मिलकर राइजिंग सन फिल्म्स ने इस अमेजन ओरिजिनल मूवी को प्रॉड्यूस किया है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










