
विकास दुबे गैंग की घेराबंदी, 10 करोड़ की 28 प्रॉपर्टी जब्त, जयकांत वाजपेई पर भी ED का बड़ा एक्शन
AajTak
एक बार फिर विकास दुबे गैंग से जुड़ी प्रॉपर्टी को जब्त किया गया है. इस बार एक्शन ईडी ने लिया है. इससे पहले यूपी पुलिस-प्रशासन भी विकास दुबे गैंग से जुड़ी कई प्रॉपर्टी जब्त कर चुका है. 9 मई 2022 को विकास दुबे के रिश्तेदारों की 23 संपत्तियों को जब्त किया गया था. तकरीबन 67 करोड़ की इन संपत्तियों पर कानपुर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की थी.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे की गैंग से जुड़ी 28 संपत्तियों को जब्त कर लिया है. इनकी कीमत 10 करोड़ 12 लाख रुपए बताई जा रही है. कानपुर और लखनऊ में जब्त की गईं ये प्रॉपर्टी विकास दुबे और जयकांत वाजपेई की हैं.
इससे पहले यूपी पुलिस-प्रशासन भी विकास दुबे गैंग से जुड़ी कई प्रॉपर्टी जब्त कर चुका है. 9 मई 2022 को विकास दुबे के रिश्तेदारों की 23 संपत्तियों को जब्त किया गया था. तकरीबन 67 करोड़ की इन संपत्तियों पर कानपुर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की थी. इससे पहले विकास दुबे के खजांची जय वाजपेई को भी भूमाफिया घोषित किया गया था.
दरअसल, एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे और उसके करीबियों पर कानूनी शिकंजा कसने के बाद अब उसके आर्थिक साम्राज्य को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं. गैंगस्टर के बिकरू गांव से लेकर चौबेपुर कानपुर देहात और लखनऊ में विकास दुबे समेत उसके रिश्तेदारों की 13 अचल और 10 चल संपत्तियां पहले ही प्रशासन जब्त कर चुका है. पहले जब्त की गई संपत्तियों में विकास दुबे, उसकी मां सरला दुबे, पत्नी ऋचा दुबे, छोटे भाई दीपू और बेटे आकाश और शानू के नाम पर दर्ज संपत्तियों को जब्त किया गया था.
क्या है बिकरू कांड ?
2 साल पहले कानपुर के बिकरू में 2 जुलाई 2020 को गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों ने उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर गोलियां बरसाई थीं. इस हमले में 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. इनमें डीएसपी भी शामिल थे. जबकि कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे. यूपी पुलिस ने इस बारदात के 8 दिन में विकास दुबे समेत 6 आरोपियों को मार गिराया था.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









