
'विकास के यज्ञ में कोई भी आहुति नहीं बनेगा...', जानिए क्यों बोले पूर्व विधायक भवानी सिंह
AajTak
कोटा में डीसीएम रोड़ पर गाड़िया लुहारों को नगर विकास ने हटाना शुरू किया था. इस पर पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बात करके काम बंद करवाया दिया. उन्होंने कहा कि उनके रहते कोई भी गाड़िया लुहार विकास के यज्ञ में आहुति नहीं बनेगा.
राजस्थान के कोटा में डीसीएम रोड़ पर पुराने खिड़की दरवाजे बेचकर भरण-पोषण करने वाले गाड़िया लुहारों को नगर विकास ने हटाना शुरू किया था. इस पर लाडपुरा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बात करके काम बंद करवाया दिया.
कोई गाड़िया लुहार विकास के यज्ञ में आहुति नहीं बनेगा
राजावत ने कहा, "फुटपाथ पर रहकर जीवन-यापन करने वाले 250 परिवारों को अपने पहले कार्यकाल में जेके फैक्ट्री के सामने रीको की खाली जमीन पर बसाया था. पुश्तैनी काम बंद हो जाने के बाद इन लोगों ने पुराने खिड़की दरवाजों की खरीद-फरोख्त का काम शुरू किया था. पूर्व में दशहरा मैदान के विकास के लिए इन्हें हटा दिया गया था. अब न्यास इन्हें डीसीएम रोड़ से भी उजाड़ना चाहता है. मेरे रहते कोई भी गाड़िया लुहार विकास के यज्ञ में आहुति नहीं बनेगा."
सैंकड़ों परिवार पूर्व विधायक के कार्यालय पहुंचे
शुक्रवार को जैसे ही न्यास के ठेकेदार व कर्मी लुहारों के सामान हटाने के लिए पहुंचे तो सैंकड़ों परिवार पूर्व विधायक राजावत के कार्यालय में पहुंच गए. उनसे गुहार करने लगे कि इससे वो बेरोजगार हो जाएंगे. इसके बाद राजावत उनको साथ लेकर मौके पर पहुंचे और काम बंद करवा दिया.
महाराणा प्रताप मार्केट बनवाया जाए

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







