
विकास के काम के पेमेंट से रेवेन्यू कलेक्शन तक... 15 अगस्त से देश की सभी पंचायतों में सिर्फ डिजिटल लेन-देन होगा
AajTak
पंचायती राज मंत्रालय के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि लगभग 98% पंचायतें पहले से ही यूपीआई-आधारित भुगतान करना शुरू कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PMFS) के माध्यम से लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. अब पंचायतों को भुगतान डिजिटल तरीके से किया जाएगा. चेक और नकदी से भुगतान लगभग बंद हो गया है.
देशभर में अब सभी पंचायतें डिजिटल होने जा रही हैं. 15 अगस्त से सभी पंचायतों में विकास कार्यों से लेकर रेवेन्यू कलेक्शन तक सभी में डिजिटल भुगतान अनिवार्य हो जाएगा. साथ ही ये UPI इनेबल घोषित हो जाएंगे. पंचायती राज मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
मंत्रालय द्वारा जारी बयान में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक जैसे प्रतिनिधियों की उपस्थिति में UPI इस्तेमाल करने वाली पंचायतों का ऐलान या उद्घाटन करने की सलाह दी गई है.
पंचायती राज मंत्रालय के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि लगभग 98% पंचायतें पहले से ही यूपीआई-आधारित भुगतान करना शुरू कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PMFS) के माध्यम से लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. अब पंचायतों को भुगतान डिजिटल तरीके से किया जाएगा. चेक और नकदी से भुगतान लगभग बंद हो गया है.
सुनील कुमार के मुताबिक, अब यह लगभग हर जगह पहुंच चुका है. हम पहले ही लगभग 98 प्रतिशत पंचायतों को कवर कर चुके हैं. मंत्रालय की ओर से पंचायतों को भी सेवा प्रदाताओं और वेंडर के साथ 30 जून को बैठक करने के लिए कहा गया है. गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, भीम, मोबिक्विक, व्हाट्सएप पे, एमेजन पे और भारत पे जैसे UPI प्लेटफॉर्मों के अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी वाली लिस्ट भी मंत्रालय ने शेयर की है.
मंत्रालय के मुताबिक, पंचायतों को 15 जुलाई तक सर्विस प्रोवाइडर को चुनना होगा और 30 जुलाई तक वेंडर के नाम बताने होंगे. पंचायतों को एकल वेंडर को चुनने के लिए कहा गया है जो पूरे क्षेत्र को कवर करता है. वास्तविक समय में लेनदेन की निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत डैशबोर्ड बनाने की भी सिफारिश की गई है.
अधिकारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








