
विकास कार्यों के सवाल पर विधायक ने युवक को मारा थप्पड़? जानिए क्या है सच
AajTak
विधानसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक में सियासी पारा हाई हो चुका है. सभी दल रणनीति के तहत चुनावी मैदान में हैं. इसी कड़ी में बाबलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एम. बी. पाटिल चुनाव प्रचार के लिए निकले थे. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पाटिल ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है.
कर्नाटक में बाबलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एम. बी. पाटिल सुर्खियों में हैं. कहा जा रहा है कि विजयपुरा में विकास कार्यों के सवाल पर पाटिल ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. ये घटना उस वक्त की है जब पाटिल शनिवार रात चुनाव प्रचार करने क्षेत्र में निकले थे. हालांकि, इस मामले में पाटिल का कहना है कि युवक ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, इस वजह से उन्होंने थप्पड़ मारा.
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो चुका है. जनता को अपने पक्ष में करने के लिए सभी राजनीतिक दल ने पूरी ताकत झोंक रखी है. इसी कड़ी में बाबलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एम. बी. पाटिल चुनाव प्रचार के लिए निकले थे.
युवक का सवाल- गांव के लिए क्या विकास कार्य किए हैं
इसी विधानसभा क्षेत्र के एक युवक ने उसने पूछा था कि गांव के लिए क्या विकास कार्य किए हैं. सूत्रों का कहना है कि इस पर बहस छिड़ गई और पाटिल ने उसे थप्पड़ मार दिया.
राज्य को लेकर अपमानजक शब्द का इस्तेमाल किया- पाटिल
हालांकि, पाटिल का कहना है कि युवक ने राज्य को लेकर अपमानजक शब्द का इस्तेमाल किया था. इसलिए उसे थप्पड़ मार दिया. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक के सवाल पूछने के कारण पाटिल ने उसे थप्पड़ मारा.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










