
वाराणसी SCO की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित, ये फायदा होगा
AajTak
उज्बेकिस्तान के समरकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिखर सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान पवित्र शहर वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया है. इसके तहत 2022-23 में वाराणसी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें एससीओ सदस्य राज्यों से मेहमानों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
भारत की संस्कृति और परंपरा के प्रदर्शित करने वाले पवित्र शहर वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया है. उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO के सदस्य देशों ने शुक्रवार को वर्ष 2022-23 के लिए वाराणसी को इस संगठन की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्वीकार्यता दी. ये बात विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मीडिया ब्रीफिंग में कही.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित SCO के शिखर सम्मेलन में शिरकत की. वाराणसी के हिस्से में यह सफलता आने के बाद क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी वर्ष 2022-23 के दौरान वाराणसी को SCO की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में समर्थन देने के लिए सभी सदस्य देशों का धन्यवाद दिया.
इसके तहत 2022-23 में वाराणसी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें SCO के सदस्य राज्यों से मेहमानों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इन आयोजनों में भारतविद्, विद्वानों, लेखकों, संगीतकारों और कलाकारों, फोटो जर्नलिस्ट, ब्लॉगर्स और अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा. इसके साथ ही एससीओ देशों और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने में बढ़ावा मिलेगा.
विदेश सचिव ने कहा कि वाराणसी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र के सहयोग से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. क्वात्रा ने कहा कि एससीओ ने भारत की पहल पर स्टार्ट-अप और इनोवेशन पर एक विशेष कार्य समूह स्थापित करने का भी फैसला किया है. इसके साथ ही शिखर सम्मेलन में बेलारूस और ईरान को एससीओ की स्थायी सदस्यता देने का भी फैसला किया गया.
एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों द्वारा की गई थी. जबकि 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके स्थायी सदस्य बने.
ये भी देखें

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









