
वाराणसी में EVM की मूवमेंट पर अखिलेश ने उठाए सवाल, सरकार ने कहा- अफवाह फैला रहे
AajTak
बनारस में मिली ईवीएम पर बवाल बढ़ता जा रहा है. अखिलेश के आरोप पर राज्य सरकार ने एक बयान जारी किया है. बयान में साफ कर दिया गया है कि जो भी ईवीएम वहां मिली हैं, उनका नतीजों से कोई लेना देना नहीं है.
यूपी चुनाव संपन्न हो चुके हैं और 10 मार्च को नतीजे आने वाले हैं. लेकिन नतीजों से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. ऐसा ही एक आरोप सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि बनारस में ईवीएम से लदी तीन गाड़ियां पकड़ी गई थीं. दो गाड़ियां निकल गईं लेकिन एक को सपा के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया. इसी आधार पर अखिलेश कह रहे हैं कि चुनाव में धांधली की कोशिश की जा रही है.
सरकार ने क्या सफाई दी?
लेकिन अब राज्य सरकार ने अखिलेश के आरोपों पर जवाब दिया है. उनकी तरफ से साफ कर दिया गया है कि इन सभी ईवीएम का चुनाव के नतीजों से कोई लेना-देना नहीं है. बयान में बताया गया है कि प्रशिक्षण हेतु EVM मंडी में स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से UP कॉलेज जा रही थीं. लोगों ने वाहन को रोक कर उसे चुनाव में प्रयुक्त EVM कह कर अफवाह फैलाई है. कल काउंटिंग ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की द्वितीय ट्रेनिंग है और हैंड्स ऑन ट्रेनिंग हेतु ये मशीन ट्रेनिंग में हमेशा प्रयुक्त होती हैं. जो EVM चुनाव में प्रयुक्त हुई थीं वे सब स्ट्रांग रूम में CRPF के कब्जे में सील बंद हैं और उसमें CCTV की निगरानी है जिसे सभी राजनैतिक दलों के लोग देख रहे हैं.
अब अखिलेश यादव की बात करें तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज डीएम से लेकर बीजेपी तक, कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि 47 सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी कभी नहीं जीती. क्या वजह है कि बिना सिक्योरिटी के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) ले जाई जा रही हैं. वाराणसी में तीन ट्रक EVM लेकर जा रहे थे. एक ट्रक पकड़ा गया और दो भाग गए. डीएम कह रहे हैं कि ट्रेनिंग के लिए ले जा रहे थे. क्या मैं नहीं जानता कि डीएम कौन है. मुजफ्फरनगर में पहली पोस्टिंग मैंने दी थी.
डीएम क्या बोले हैं?
इसी धांधली को देखते हुए अखिलेश यादव ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे मतगणना केंद्रों से तब तक ना हटें जब तक वहां पर गिनती पूरी ना हो जाए. वैसे अखिलेश ने जो आरोप लगाए हैं, उस पर बनारस के डीएम ने भी सफाई पेश की थी. उन्होंने जोर देकर कहा था कि इन ईवीएम का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. उनकी माने तो कर्मियों को कल दी जाने वाले ट्रेनिंग में इन ईवीएम का इस्तेमाल होना था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








