
वाराणसी में दिखा अद्भुत नजारा, महिला दिवस पर 1000 महिलाओं ने किया शिव तांडव का पाठ
AajTak
शिव तांडव के पाठ के दौरान एक हजार से ज्यादा महिलाओं ने गंगा किनारे फेसशील्ड लगाकर लोगों को कोरोना से बचने का संदेश भी दिया. इस दौरान सभी महिलाएं लाल साड़ी पहनी और अपने हाथों में दीया लिए हुए नजर आई. जिस दौरान वहां इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिव तांडव का पाठ शुरू किया वहां मौजूद लोग यह नजारा देखकर और पाठ सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए.
8 मार्च को पूरे देश ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया. इस मौके पर अध्यात्मिक नगरी वाराणसी में महिलाओं के लिए विशेष आयोजन कियाा गया. वाराणसी के बेहद चर्चित अस्सी घाट पर एक हजार से अधिक महिलाओं और लड़कियों ने हाथ में दीया लेकर शिव तांडव का पाठ किया. शिव तांडव के पाठ के दौरान एक हजार से ज्यादा महिलाओं ने गंगा किनारे फेसशील्ड लगाकर लोगों को कोरोना से बचने का संदेश भी दिया. इस दौरान सभी महिलाएं लाल साड़ी पहनी और अपने हाथों में दीया लिए हुए नजर आई. जिस दौरान वहां इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिव तांडव का पाठ शुरू किया वहां मौजूद लोग यह नजारा देखकर और पाठ सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए. खास बात ये है कि इस शिव तांडव पाठ में शामिल ये सभी महिलाएं देश के अलग-अलग 14 राज्यों से वाराणसी पहुंची थीं. हजारों की संख्या में जब इन महिलाओं ने 80 घाट की सीढ़ियों पर खड़ी होकर जलते दीये के साथ भक्ति के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में एक आवाज में शिव तांडव स्त्रोत का गायन किया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










