
वाराणसी: 'नमो घाट' जाने की जिद पर अड़ी युवती, महिला गार्ड ने रोका तो भिड़ गई, Video
AajTak
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के पहले नमो घाट पर एक युवती और महिला गार्ड की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है. युवती, नमो घाट पर जाने की जिद कर रही थी, जिसे महिला गार्ड रोक रही थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, लेकिन उनके आगमन के ठीक पहले उस जगह की लड़ाई का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल होने लगा, जिसका पीएम के द्वारा लोकार्पण होना था. हालांकि किन्हीं कारणों से उसे आगे के लिए टाल दिया गया. लड़ाई का यह वीडियो युवती और महिला सुरक्षाकर्मी गार्ड के बीच का है.
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर कुल 1812 करोड़ की 45 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होना था, लेकिन काम पूरा ना हो पाने के चलते पीएम मोदी ने कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं किया. जिन 2 योजनाओं का नाम लोकार्पण के लिस्ट से हटाया गया उनमें से एक वाराणसी का चर्चित नमो घाट था.
पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बुधवार शाम जब तैयारियां चल रही थी, तभी आम लोगों की नमो घाट पर आवाजाही पर रोक लगाई गई थी, लेकिन एक युवती अपने दोस्त के साथ वहां जाने की जिद पर अड़ गई. इसकी महिला सुरक्षा गार्ड से जमकर तू-तू मैं-मैं हुई और अंत में मामला गाली गलौज से बढ़कर हाथापाई तक जा पहुंचा.
यहां देखिए वीडियो-
महिला सुरक्षा गार्ड और युवती के बीच जमकर नूराकुश्ती भी हुई. इस पूरी घटना का वीडियो वहीं खड़े किसी शख्स ने बना लिया जो अब बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का भी विषय बना हुआ है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







