
वाराणसी: जब कॉलोनी के पार्क और पम्पिंग स्टेशन पर लोगों को दिखा 'भूत', डर के कारण पसरा सन्नाटा
AajTak
वाराणसी के भेलूपुर में इन दिनों लोग एक भूतिया वीडियो देखकर परेशान हैं. दरअसल वायरल हो रहा यह वीडियो उन्हीं की कॉलोनी का है. इस वीडियो में एक सफेद साया कभी कॉलोनी के पार्क तो कभी पम्पिंग स्टेशन के पास दिखाई दे रहा है. बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दावा किया है कि वीडियो में दिख रहा कथित भूत की भी उसने पहचान कर ली है.
क्या आपने कभी भूत देखा है? नहीं ना...लेकिन अगर आपके मोबाइल में आपकी ही कॉलोनी में भूत के होने का वीडियो आज जाए तब आप क्या कहेंगे? ऐसा ही कुछ वाराणसी के भेलूपुर की एक कॉलोनी में रह रहे लोगों के साथ हुआ. दरअसल गैबी इलाके की वीडीए कॉलोनी का एक भूतिया वीडियो वायरल हो रहा है.
वीडियो में एक सफेद साया कभी पार्क की चारदीवारी पर तो कभी पार्क के पम्पिंग स्टेशन के कमरे की छत पर टहलता नजर आ रहा है. जब लोगों ने कॉलोनी में कथित भूत के घूमते हुए का वीडियो देखा तो वे डर गए. कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया. लोग घर से बाहर निकलने से कतराने लगे. हालांकि बाद में लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. आनन-फानन में पुलिस कॉलोनी पहुंची और उसने जांच शुरू कर दी.
सबसे पहले कॉलोनी के व्हॉट्सऐप पर आया वीडियो
लोगों की मानें तो सबसे पहले यह भूतिया वीडियो कॉलोनी के ही व्हॉट्सऐप ग्रुप में कुछ लड़कों ने पोस्ट किया था. इस पर जब उनसे वीडियो के बारे में जानकारी ली गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद मामले की जांच के लिए कॉलोनी के लोगों ने संबंधित थाने में शिकायत की.पुलिस के पास मामल पहुंचते ही वह भी सक्रिय हो गई है.
पड़ोसी मोहल्ले के शख्स ने बनाया डरावना वीडियो
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी काशी आरएस गौतम ने वायरल वीडियो को लेकर आजतक को बताया कि यह घटना पूरी तरह से शरारत है. वीडियो की जांच में पता चला है कि नजदीक के बजरडीहा मोहल्ले के एक व्यक्ति ने चादर ओढ़कर वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर लिया. इस संबंध में कुछ लड़कों को पहचान की गई है. जल्दी इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










