
'वायनाड भूस्खलन की अर्ली वॉर्निंग पर गुमराह किया', गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने की विशेषाधिकार हनन की शिकायत
AajTak
कांग्रेस के मुख्य व्हीप जयराम रमेश ने राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखकर ये शिकायत की है. अपने शिकायत पत्र में जयराम रमेश ने लिखा, "केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों पर कई दावे किए और बताया कि कैसे त्रासदी से काफी पहले केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बावजूद केरल सरकार द्वारा उनका उपयोग नहीं किया गया. इन दावों की मीडिया में बड़े पैमाने पर तथ्य-जांच की गई है. 2 अगस्त, 2024 को प्रकाशित एक ऐसी विस्तृत तथ्य-जांच संलग्न है."
केरल के वायनाड जिले में तीन दिन पहले हुए भीषण भूस्खलन में अब तक 300 से अधिग लोगों की मौत हो चुकी है और कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू अब भी जारी है. इसमें सेना, नेवी और एयरफोर्स के साथ बचावकर्मियों की 40 टीमें जुटी हैं. इस सबके बीच कांग्रेस ने वायनाड में पूर्व चेतावनी प्रणाली के दावों पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज कराई है.
कांग्रेस के मुख्य व्हीप जयराम रमेश ने राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखकर ये शिकायत की है. अपने शिकायत पत्र में जयराम रमेश ने लिखा, "केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों पर कई दावे किए और बताया कि कैसे त्रासदी से काफी पहले केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बावजूद केरल सरकार द्वारा उनका उपयोग नहीं किया गया. इन दावों की मीडिया में बड़े पैमाने पर तथ्य-जांच की गई है. 2 अगस्त, 2024 को प्रकाशित एक ऐसी विस्तृत तथ्य-जांच संलग्न है."
उन्होंने आगे लिखा, "यह स्पष्ट है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई अर्ली वॉर्निंग पर अपने जोरदार बयानों से राज्यसभा को गुमराह किया, जो झूठे साबित हुए हैं. यह अच्छी तरह से स्थापित है कि किसी मंत्री या सदस्य द्वारा सदन को गुमराह करना विशेषाधिकार का उल्लंघन और सदन की अवमानना है. इन परिस्थितियों में, हम प्रस्तुत करते हैं कि इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार कार्यवाही शुरू की जा सकती है."
गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा था?
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड की घटना को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि केरल की सरकार को 23 जुलाई को ही अर्ली वार्निंग केंद्र सरकार की ओर से दी गई थी. केरल सरकार को 23, 24 और 25 जुलाई को अर्ली वार्निंग दी गई थी. 26 जुलाई को ये कहा गया कि 20 मिलीमीटर से अधिक वर्षा होगी, लैंडस्लाइड भी हो सकता है, मड भी आ सकता है और कुछ लोग दबकर मर भी सकते हैं. हमारी अर्ली वार्निंग पढ़िए जरा.
उन्होंने आगे कहा कि कई सरकारों को हमने पहले भी अर्ली वार्निंग दी है और उन्होंने अच्छा काम भी किया है. ओडिशा को तूफान के लिए सात दिन पहले अर्ली वार्निंग दी गई थी. तब ओडिशा में हमारी सरकार नहीं थी, नवीन बाबू की थी और उसमें केवल एक व्यक्ति की मौत हुई थी. पश्चिम बंगाल की सरकार को भी अर्ली वार्निंग दी गई थी और वहां की सरकार ने भी अच्छा काम किया. केवल सात मवेशी मारे गए थे. हमारे पास दुनिया का सबसे आधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









