
वायग्रा के इस्तेमाल से इस देश में बहरे हो रहे लोग, याददाशत भी जा रही
AajTak
ब्रिटेन में कई लोगों ने दावा किया है कि बेड में परफॉर्मेंस बेहतर करने वाली दवा वायग्रा(Viagra) के चलते उन्हें कई गंभीर साइड इफेक्ट्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि वे इस दवा के इस्तेमाल से सुनने की क्षमता को खो चुके हैं. पिछले 5 सालों में इस दवा के 543 छोटे-बड़े साइड इफेक्ट्स सामने आए हैं.
Viagra Side Effects: ब्रिटेन में कई लोगों ने दावा किया है कि बेड में परफॉर्मेंस बेहतर करने वाली दवा वायग्रा(Viagra) के चलते उन्हें कई गंभीर साइड इफेक्ट्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि वे इस दवा के इस्तेमाल से सुनने की क्षमता को खो चुके हैं. पिछले 5 सालों में इस दवा के 543 छोटे-बड़े साइड इफेक्ट्स सामने आए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) बता दें कि पुरुषों द्वारा वायग्रा का इस्तेमाल बेड में अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए किया जाता रहा है. द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में कम से कम 9 लोगों ने दावा किया है कि वे इस मेडिसिन के इस्तेमाल से अपनी सुनने की क्षमता काफी हद तक खो चुके हैं. इसके अलावा कुछ लोगों ने उल्टी और कमर दर्द की शिकायत भी की है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) गौरतलब है कि प्लेबॉय मैगजीन के मालिक ह्यूज हेफनर ने भी दावा किया था कि वायग्रा के अत्यधिक इस्तेमाल के चलते उनके सुनने की क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा था और इसके चलते वे बहरे हो गए थे. गौरतलब है कि साल 2017 में हेफनर का 91 साल की उम्र में निधन हो गया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










